Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
शादी के बाद हर महिला बढ़ते वजन को लेकर रहती है परेशान, एक्सपर्ट से कारण जानें
शादी के बाद हर महिला की लाइफ में बड़े बदलाव आते हैं, या कह सकते हैं कि लाइफ पूरी तरह से चेंज हो जाती है। उसे अपनी लाइफ स्टाइल को छोड़ किसी दूसरे की लाइफ स्टाइल को फॉलो करना पड़ता है, रहना, खाना-पीना, सोकर उठना, रात को सोने का टाइम सब कुछ बदल जाता है। लड़कियां शादी से पहले अपने वेट और ब्यूटी को लेकर काफी टेंशन रहती है। कुछ ऐसा ना खाएं जिससे उनका वेट बढ़ जाए या फिर चेहरे पर ऐसा यूज करें, जिससे उनकी स्किन खिल जाए। शादी से पहले जिम जाना भी स्टार्ट कर देती है। वहीं अपनी स्किन के लिए पार्लर के महंगे पैकेज भी ले लेती हैं।

शादी से पहले सभी लोग लड़की को अलग-अलग राय देते हैं, जिसमें उसको अपने वेट पर ध्यान देना चाहिए भी शामिल होता है, वहीं लड़कियां इसे सीरियस होकर फॉलो करती हैं। लेकिन जब शादी हो जाती है, तब लड़कियां अपने वजन को लेकर हैरान होती हैं, उनका वेट बढ़ने लग जाता है। बढ़ते वजन को लेकर लड़कियां परेशान होने लग जाती हैं, लेकिन लड़कियों के शादी के बाद वेट गेन को लेकर कई फैक्टर काम करते हैं, आइये जानते हैं उनके बारें में-

इस कारण बढ़ता है वजन-
एक रिसर्च के अनुसार, बढ़ते वजन से हर नव विवाहित जोड़े को दो-चार होना पड़ जाता है। अगर भारत की बात करें तो यहां पर होने वाले शादी के फंक्शन और उसमें सर्व होने वाले रिच खाने से सभी वाकिफ होते हैं। यहीं से बढ़ते वजन की शुरूआत हो जाती है।

लाइफ स्टाइल में बदलाव होना
शादी से पहले लोग कई तरह के डाइट को फॉलो करते हैं, लेकिन होते के बाद उन डाइट को फॉलो करना आसान नहीं रह जाता है, जिससे डाइन प्लान में बदलाव से वजन में फर्क आने लग जाता है। जहां पहले आप कैलोरी काउंट से अपनी डाइट लेती थीं, वहीं शादी के बाद घी से बनें पराठे, बाहर का खाना, तेल और घी से बनें फूड आइटम्स, मिठाइयां, ये सब आप खाने के लिए मजबूर हो जाती हैं। दूसरे के घरों पर होने वाली दावतें तो आप भूल नहीं सकती हैं। ये आपके वेट पर प्रभाव डालता है।

खाने की आदतों में बदलाव आ जाता है
जहां आप शादी से पहले अपने पेरेंट्स के घर पर हर तरह की डाइट और खानों को फॉलो कर लेतीं थीं, अपनी पसंद को कुछ भी बनाकर खाती थीं, लेकिन शादी के बाद ये सब बंद हो जाता है। अपनी पसंद नहीं रह जाती है, जो ससुराल में सबके लिए खाने के लिए बनता हैं, वो ही आपको खाना पड़ता है। जहां पर घर पर दाल और रोटी खाती थीं, वहीं ससुराल में आकर आपको हैवी ऑयल में बनें खाने को खाना पड़ता है। आपकी बॉडी इस बदलते पैटर्न को समझ नहीं पा रही होती है, इससे आपका पेट तो खराब होता ही है, साथ ही अचानक से वजन भी बढ़ने लग जाता है।

अपना ख्याल ना रखना
आप अपने पैरेंट्स के घर पर अपना अपने तरीके ख्याल रखती थीं, लेकिन शादी के बाद आप ऐसा कर पाने में नाकाम रहती हैं, क्योंकि आपकी प्रायोरिटी में बदलाव आ जाता है। आप अपने ऊपर ध्यान ना देकर नये घर और अपने हमसफर पर ध्यान देना शुरू कर देती हैं। जहां जिम में आप घंटों वक्त बिताती थी, वही वक्त ्ब किचन में गुजरने लग जाते हैं।

हार्मोनल फैक्टर करते हैं काम
शादी के बाद महिलाओं के बढ़ते वजन के पीछे हार्मोनल फैक्टर भी काम करते हैं। एक रिश्ते में आने के बाद भावनात्मक बदलाव आते हैं। जो आपके दिमाग की केमेस्ट्री में बदलाव करते हैं। शादी के बाद शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन (लव हार्मोन) अधिक रिलीज होने लग जाता है, जो वजन बढ़ाने में योगदान देता है।
Image Courtesy- in.pinterest.com
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications