Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ठहरिए! कहीं आप तो फ्रिज में नहीं रखते हैं उबले आलू, खाने से हो सकती हैं ये बड़ी बीमारी
fridge me aloo kyu nahi rakhna chahiye : अक्सर लोगों की आदत होती है, कि वह एक साथ बहुत सारे आलू उबाल लेते हैं और बचे हुए आलुओं को फ्रिज में रख देते हैं। इसके बाद आराम से आलू का इस्तेमाल टिक्की बनाने या आलू पराठा बनाने में करते हैं। यदि आप भी ऐसा कर रहे हैं तो गलती कर रहे हैं। उबले आलू को भूलकर भी फ्रिज में न रखें। इससे स्वास्थ को नुकसान पहुंच सकता है।
उबले हुए आलू को उसी दिन काम में लेना फायदेमंद रहता है। रिसर्च बताते हैं कि उबले आलू को फ्रीज में रखने से आलू में जो स्टार्च होता है,वो शुगर में बदल जाता है।

यदि हम इस आलू को बाद में फ्राई कर लेते हैं तो यही आलू अमीनो एसिड में बदल जाता है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आलू को फ्रिज में रखने की आदत आपकी सेहत को तहस नहस कर सकती है।
कच्चा आलू भी न रखें
सिर्फ उबला ही नहीं, बल्कि कच्चा आलू भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे आलू सड़ सकता है। फ्रिज में आलू रखने के बाद उसमें मौजूद शुगर आलू में मौजूद एमिनो एसिड ऐस्परैगिन के साथ मिलकर ऐक्राईलामाइड रसायन बनाता है। इसी रसायन का इस्तेमाल पेपर और प्लास्टिक बनाने में किया जाता है और कपड़ों को डाई करने में इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। शोध में भी साबित हो चुका है कि ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करने से अलग-अलग तरह के कैंसर होने का खतरा अधिक हो जाता है।
ऐसे रखें आलू
आप आलुओं को लम्बे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं तो सूरज की रोशनी से बचाएं। इन्हें एक के उपर एक न रखें। ऐसा करने से नीचे रखे गए आलू खराब हो जाते हैं। आलुओं को कम से कम 50 F (10 C) तापमान पर स्टोर करना सबसे सही माना जाता है।
अगर आलू को 10-12 डिग्री सेल्सियस तापमान से कम पर रखते है तो आलू का स्टार्च सिम्पल सुगर्स (simple sugars)- ग्लूकोस, फ्रूक्टोस आदि मे परिवर्तित हो जाती है। इस कारण आलू का स्वाद मीठा हो जाता है। अगर हम इन आलुओं से चिप्स या फ्राइस आदि बनाते है तो वो भूरे व काले रंग के बनते है, जो स्वास्थ के लिए हानिकारक होते है और अधिक मात्रा मे खाने पर कैंसर होने का भी अंदेशा होता है। इस कारण से खाने व प्रसंस्करण के लिए आलुओं का भंडारण 10-12 डिग्री सेल्सियस तापमान पर होता है।

इसके अलावा उबले आलू में बैक्टीरिया तेजी से वृद्धि करते हैं,जो आपको बीमार कर सकते हैं। इसलिए उबले आलूओ को तुरंत इस्तेमाल कर ले और उन्हें स्टोर करने से बचे। आलू को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। 1-2 घंटे से ज्यादा बाहर न निकलें। आलू को छोटे एयरटाइट कंटेनर या प्लास्टिक बैग में रखें जो अच्छी तरह से सील हो जाए। फ्रिज में रखें। अपने उबले हुए आलू को फ्रिज में 3-5 दिनों के लिए स्टोर करें।
शुगर मरीजों के लिए खतरनाक
ऐसे लोग जो टाइप 2 डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर से पीड़ित हैं उन्हें आलू का सेवन करने से बचना चाहिए। आलू ग्लाइसेमिक इंडेक्स में हाई होता है और इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर यानि ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती है। ऐसे लोग जो हाई ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें उबले हुए आलू का सेवन करने से बचना चाहिए।
आलू को खराब होने से बचाने के लिए क्या करें
आलू को ठंडे स्थान मैं जमीन पर फैला कर रखें जिससे वह जल्दी नहीं खराब होगा यदि आपके पास व्यवस्था हो तो गीली रेत में भी आलू रखने में जल्दी नहीं खराब होता
डिसक्लेमरः इस आर्टिकल में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि किसी चिकित्सक या विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
