Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
फायदे की चक्कर में भूलकर भी न खाएं जरुरत से ज्यादा पालक, वरना सेहत का हो जाएगा ये हाल
सर्दी के मौसम में लोग पालक को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाते हैं। हरे पत्तेदार साग को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं में शामिल पालक आयरन, फाइबर और अन्य खनिजों का एक बेहतरीन स्त्रोत है, लेकिन इसका सीमित मात्रा में सेवन करना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।पालक का अधिक मात्रा में सेवन न केवल आपके स्वाद के लिए उबाऊ हो सकता है, बल्कि स्वास्थ्य पर कुछ गंभीर दुष्प्रभाव डाल सकता है।
आइए जानते हैं कि पालक का अधिक सेवन क्यों नहीं करना चाहिए।

पेट की समस्या
पालक में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। हाई फाइबर होने के कारण पालक गैस, सूजन और ऐंठन जैसी पेट की समस्याओं का कारण बन सकता है। साथ ही यह पाचन पर भी असर करता है।
हाई ब्लड प्रेशर की हो सकती है समस्या
हाई ब्लड प्रेशर में ब्लड प्रेशर की रीडिंग 140/90 या इससे ऊपर पहुंच जाती है। यह स्थिति शरीर की धमनियों में खून का प्रवाह बहुत अधिक बढ़ जाने के कारण उत्पन्न होती है।इसकी वजह से कई हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इसे नियंत्रित रखना जरूरी है। हालांकि, अगर आप पालक का अधिक सेवन करते हैं तो यह इस समस्या को ट्रिगर कर सकता है।
किडनी में स्टोन की समस्या होने पर न खाएं पालक
जिन लोगों को किडनी में स्टोन है, उन्हें पालक न खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ज्यादा पालक खाने से शरीर में अधिक ऑक्सालिक एसिड बनता है। ऐसे में शरीर को इसे सिस्टम से बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। इससे किडनी में कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन जमा होने लगता है, जो किडनी में स्टोन की समस्या को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है।
खून हो सकता है पतला
पालक विटामिन-E का बेहतरीन स्त्रोत है, जो प्राकृतिक तरीके से खून को पतला करने में मदद कर सकता है। ऐसे में जिन्हें खून के थक्के जमने की समस्या है उन्हें पालक खाने की सलाह दी जाती है।हालांकि, अगर आप अधिक मात्रा में पालक का सेवन करते हैं तो इससे आपका खून ज्यादा पतला हो सकता है और कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अतिरिक्त, अगर चोट लगती है तो वह भी जल्दी ठीक नहीं होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
