Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Ironing Your Underwear: आप भी अपने अंडरगार्मेंट को करते हैं प्रेस? जानें ऐसा क्यों करना चाहिए
अक्सर हम स्मार्ट लुक पाने के लिए कपड़ों को आयरन जरुर करते हैं। हम में से कई लोगों की आदत है कि वो शर्ट के साथ रुमाल भी आयरन करते हैं। लेकिन क्या आप अपने बाकी कपड़ों की अंडरवियर भी आयरन करते हैं?
बाकी कपड़ों की तरह अंडरवियर को प्रेस करने से आपके निजी अंग सुरक्षित रहता है साथ ही में संक्रमण की संभावना काफी हद तक कम हो जाती हैं। आयरन या प्रेस आपके साफ सी दिखने वाली अंडरवियर पर मौजूद कई कीटाणुओं का खात्मा करके आपके निजी अंग को स्वस्थ रखता है। आइए जानते हैं कैसे?

सबसे ज्यादा कीटाणु होते हैं अंडरवियर में
अंडरवियर हमारी डेली रुटीन में इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे गंदे कपड़ों में से एक है और इसमें मल-मूत्र के कण रह जाते हैं, जो हेपेटाइटिस ए वायरस, नोरोवायरस, रोटावायरस, साल्मोनेला और ई. कोलाई जैसे कई अलग-अलग कीटाणुओं की वजह बन सकता है।
वॉशिंग मशीन है कीटाणुओं का घर
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस वॉशिंग मशीन में हम कपड़े साफ करने के लिए धोते हैं। वो किसी बैक्टीरिया के घर से कम नहीं हैं। माना जाता है कि कई प्रकार के बैक्टीरिया हमारी वाशिंग मशीन में आसानी से प्रजनन कर सकते हैं। वॉशिंग मशीन में ये कीटाणु गंदे कपड़ों के जरिए ही पहुंचते हैं।
गुड हाउसकीपिंग इंस्टीट्यूट के अनुसार अंडरवियर साफ होने के बाद भी इसमें 10,000 जीवित बैक्टीरिया हो सकते हैं। वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल में किए गए पानी के सिर्फ 2 बड़े चम्मच में लगभग दस लाख बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। जो आपके अंडरवियर के जरिए निजी अंग में प्रवेश करके आपको बीमार कर सकते हैं।
प्रेस की भांप से मर जाते है कीटाणु
आपको जानकर शॉक लगेगा कि जिस अंडरवियर को आप इंफेक्शन से बचने के लिए पहनते हैं उनमें सेकड़ों की तादाद में कीटाणु और जीवाणु मौजूद होते हैं, कुछेक तो ऐसे होते हैं जो 60 डिग्री सेल्सियस पर भी जीवित रह सकते हैं। रोजर्मरा में अंडरवियर को धोने के लिए हम गर्म पानी की जगह नॉर्मल टेम्परेचर पानी का ही इस्तेमाल करते हैं। जिस वजह से ये बैक्टीरिया आसानी से नहीं मरते हैं और ये पेंटी पर ही रह जाते हैं। इसलिए अंडरवियर को गर्म प्रेस करने से कीटाणुरहित किया जा सकता है।
यूटीआई से बचने का उपाय
आयरन करने से उन बैक्टीरिया को मारने में मदद मिलती है जो यूरिन इंफेक्शन पैदा करने की क्षमता रखते हैं। यदि आप हाल ही में किसी फंगल संक्रमण से परेशान हुए हैं, तो आपको ये सलाह दी जाती है कि अंडरगारमेंट्स को पहनने से पहले आयरन कर लें।
आयरन करते हुए इस बात का रखें ध्यान
अंडरवियर पतले और नाजुक कपड़ों से बने होते हैं इसलिए सावधानी से आयरन करना बहुत जरुरी हैं। एक बार जब अंडरवियर धूप में ठीक से सूख जाएं, तो कपड़े की जांच करें और आयरन का तापमान सेट करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications