Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Bleached Patches On Underwear: पैंटी का कलर डिस्चार्ज से क्यों हो जाता हैं फीका, ये है इसकी वजह
अक्सर आपने देखा होगा कि पैंटी को एक से दो बार पहनने के बाद इसके बीच में सफेद या पीले रंग के पैच दिखने लगते हैं। यह बीच में से एकदम खराब, फीके दिखने लगती है। कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? ऐसा होने की वजह आपका वजाइनल डिस्चार्ज हैं।
जी हां, वजाइनल डिस्चार्ज एसिडिक होता है जो पैंटी पर ब्लीज जैसे धब्बे छोड़ देता है। क्या यह डिस्चार्ज किसी बीमारी का संकेत होते हैं? और कैसे डिस्चार्ज की वजह से पैंटी पर यह पैच नजर आते हैं और कैसे आप पैंटी को इससे बचा सकते हैं, आइए जानते हैं डिटेल में-

अंडरवियर में ब्लीच पैच की वजह
दरअसल यह पैंटी के डिस्कलर की वजह से होता है। एक हेल्दी योनि डिस्चार्ज का पीएच में आपके यौन जीवन, हार्मोन और पीरियड्स सहित विभिन्न परिस्थितियों के कारण उतार-चढ़ाव होता है। सर्वाइकल म्यूकस में वृद्धि के कारण, यह डिस्चार्ज ओव्यूलेशन और प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ जाता है।
नेचुरल डिस्चार्ज सामान्य रूप से एसिडिक होता है। इसलिए जब यह कपड़े के संपर्क में आता है तो यह इसे ब्लीच करता है और सफेद धब्बे छोड़ देता है।'
वजाइनल डिस्चार्ज यानी योनि स्त्राव स्वाभाविक रूप से एसिडिक होता है, आपके अंडरवियर के क्रॉच एरिया पर उन सफेद या पीले दागों का कारण बनता है। योनि डिस्चार्ज का पीएच लेवल आमतौर पर 3.5 और 7 के बीच होता है। इससे आपकी पैंटी पर धब्बे पड़ जाते हैं, जो धोने पर नारंगी हो जाते हैं।
क्यों होता है डिस्चार्ज
योनि में लैक्टोबैसिली नामक अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके एसिडिटी के स्तर को बनाए रखते हुए और संक्रमण पैदा करने वाले बुरे बैक्टीरिया को रोक कर आपकी योनि को स्वस्थ रखते हैं। यह डिस्चार्ज आम तौर पर तब बढ़ता है जब आप ओव्यूलेट करती हैं, साथ ही गर्भावस्था के दौरान भी। जब यह डिस्चार्ज हवा के संपर्क में आता है, तो यह ऑक्सीकरण के कारण आपके अंडरवियर पर पीले या नारंगी रंग के धब्बे का कारण बन सकता है।

पैंटी को इन पैच से कैसे बचाएं?
हालांकि, अंडरवियर पर ब्लीच जैसे पैच कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर आप उन्हें अपनी फेवरेट और फैंसी अंडरवियर को बर्बाद होने से बचाना चाहती हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें-
पैंटी को ब्लीच पैच से बचाने के लिए पैंटीलाइनर पहनें। ये आपकी योनि और आपके अंडरवियर को खराब होने से बचाएंगे। साथ ही योनि के एसिडिक डिस्चार्ज को सीधे आपके अंडरवियर के कपड़े से संपर्क करने से रोकेंगे।
- अंडरवियर पहनने के बाद तुरंत इसे धो लें। यह ब्लीचिंग एजेंट को कपड़े से चिपके रहने से रोकेगा।
- अपने अंडरवियर को धोने से पहले कुछ मिनट के लिए पानी में भीगने दें। इन से पैंटी खराब नहीं होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
