Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
ठंड के मौसम में भी हो सकता है डिहाइड्रेशन! जानें इसके लक्षण और हाइड्रेट रहने के आसान तरीके
Hydration Tips In Winter: सर्दियों में अक्सर हमें प्यास कम लगती है, इसलिए हम पानी भी कम पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंड के मौसम में भी शरीर डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी से परेशान हो सकता है? सर्द हवा में नमी कम होती है और घरों में हीटर या ब्लोअर चलाने से आस-पास की हवा और ज्यादा सूख जाती है। ऐसे में शरीर से धीरे-धीरे पानी कम होता जाता है और हमें पता भी नहीं चलता।
कुछ लोग सोचते हैं कि सर्दियों में पसीना नहीं आता तो कम पानी पीने से ही काम चल सकता है। लेकिन जान लें कि ये आपकी भूल है क्योंकि सर्दी के मौसम में त्वचा गर्मियों की अपेक्षा ज्यादा शुष्क हो जाती है। प्यास न लगने का मतलब यह नहीं कि शरीर को पानी की जरूरत नहीं है। पानी से ही शरीर ऊर्जावान, हेल्दी और चमकदार बना रहता है। इसलिए सर्दियों में भी हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कैसे...

1. सर्दियों में भी शरीर से पानी निकलता है
आपको भले ही पसीना न आए, लेकिन ठंडी हवा में सांस छोड़ते समय आपके शरीर से नमी निकलती रहती है। इसी वजह से कई बार थकान, सिरदर्द या शरीर भारी लगने लगता है। इसे ठीक करने का सबसे आसान तरीका है दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। एक साथ ज्यादा पानी पीने के बजाय हर घंटे कुछ घूंट पीना बेहतर है। या फिर आप नारियल पानी, और ऐसे फल भी खा सकते हैं जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है जैसे कि सिंघाड़ा, मौसमी, संतरे आदि।
2. ठंड में प्यास कम लगती है, इसलिए याद से पानी पिएं
सर्दी के मौसम में हमारे शरीर को प्यास का संकेत देर से मिलता है। इसलिए हमें खुद याद रखना पड़ता है कि पानी पीना है। इसके लिए पानी की बोतल पास में रखें और बार-बार थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं। अगर सादा पानी अच्छा नहीं लगता तो आप गुनगुना नींबू पानी, सूप या भी पी सकते हैं।
3. सिर्फ पानी नहीं, इलेक्ट्रोलाइट्स भी जरूरी हैं
कई बार सिर्फ पानी पीना काफी नहीं होता। शरीर में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की भी जरूरत होती है ताकि पानी शरीर में टिके। इसके लिए आप इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स, नारियल पानी या फलों का रस ले सकते हैं। इससे शरीर एनर्जी से भरा रहता है और ठंड में आने वाली थकान कम होती है।
4. हाइड्रेशन से बढ़ती है इम्युनिटी
अगर आपका शरीर अच्छी तरह हाइड्रेटेड रहता है तो सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से लड़ना आसान हो जाता है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो नाक और गले की अंदरूनी परत सूख जाती है जिससे कीटाणु आसानी से अंदर जा सकते हैं। इसलिए पानी, सूप और हर्बल ड्रिंक्स जैसी चीजें पीते रहें ताकि शरीर मजबूत बना रहे।
सही मात्रा में पानी पीने के लाभ
ठंड में प्यास कम लगना सामान्य है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शरीर को पानी की जरूरत नहीं है। अगर आप सिरदर्द, थकान या सूखी त्वचा महसूस कर रहे हैं तो यह डिहाइड्रेशन के संकेत हो सकते हैं। इसलिए सर्दियों में भी पानी, सूप और फलों से बने पेय ज़रूर पिएं ताकि आपका शरीर अंदर से हेल्दी और बाहर से ग्लोइंग बना रहे। इससे स्किन का ग्लो बढ़ेगा और पेट संबंधी समस्या से भी निजात मिलेगी।
सर्दियों में कितना पानी पीना सही है?
सर्दियों में ठंडी हवाओं और कम तापमान के कारण हमें प्यास बहुत कम लगती है। अक्सर लगता है कि जब पसीना नहीं आ रहा, तो शरीर को ज़्यादा पानी की ज़रूरत भी नहीं होगी लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है। ठंड के मौसम में भी शरीर लगातार नमी खोता रहता है, चाहे वो सांस लेने से हो या कमरे की सूखी हवा से। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो थकान, सिरदर्द, त्वचा का रूखापन और इम्युनिटी कमजोर होना जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप लोग अपने आपको हाइड्रेट रखने के लिए कम से कम 7-8 गिलास पानी पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
