Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Winter Tips: ठंड में गर्माहट देने वाला रूम हीटर सुला सकता हैं आपको मौत की नींद, ये गलती करने से बचें
Room Heater Side Effects : उत्त्तर भारत के कई शहरों में शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। इस तेज ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़े, जैकेट के अलावा कई लोग रूम हीटर का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। रूम हीटर कमरे को गर्म रखता है, जिससे ठंड में काफी राहत मिलती है। मगर हीटर के सामने बैठने से सेहत को कई नुकसान पहुंच सकते हैं।
ठंड से बचने के लिए ज्यादातर लोग रूम हीटर को खिड़की-दरवाजे बंद कर चलाते हैं। ऐसे में बाहर से हवा अंदर नहीं आती है और अंदर की हवा में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है।

कई बार लोग रात को रूम हीटर ऑन कर के ही सो भी जाते हैं। ऐसा करना सेहत और सेफ्टी के लिहाज से काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
सिरदर्द
हीटर की वजह से लोगों को नींद न आने, मितली, सिर दर्द जैसी दिक्कतें भी देखने को मिल सकती हैं।
आंखों में जलन या सूखापन
रूम हीटर के इस्तेमाल से आपके कमरे की हवा ड्राई हो सकती है। सर्दियों में हवा में पहले से ही कम नमी होती है, रूम हीटर का इस्तेमाल इसे और अधिक ड्राय बना देता है। इस कारण से, आपकी आंखों में भी ड्रायनेस होता है, जिस वजह से इरिटेशन, आंखों में खुजली और रेडनेस की समस्या हो सकती है। आंखों की ड्राईनेस को दूर करने के लिए कई बार आंखों में आंसू भी आने लगते हैं, जो काफी इरिटेटिंग हो सकते हैं।
स्मोकिंग करने वालों के लिए हानिकारक
हीटर से कॉर्बन मोनोक्साइड गैस फॉर्म होता है जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। जो लोग स्मोकिंग करते हैं यह जिन्हें हार्ट से संबंधित बीमारियां है, उनके लिए यह गैस जानलेवा साबित हो सकता है। यह गैस बच्चे और बूढ़ों के लिए भी काफी हानिकारक माना जाता है।
कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल बढ़ना
रूम हीटर के इस्तेमाल से कई बार कार्बन मोनोऑक्साइड गैस रिलीज होती है। यह एक जहरीली गैस होती है, जो आपकी जान भी ले सकती है। दरअसल, इस गैस की कोई गंध या रंग नहीं होता, जिस वजह से इसका पता नहीं लग पाता, लेकिन इसकी वजह से चक्कर आना, सिर दुखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन लक्षणों की मदद से इसका पता लगा सकते हैं। इस वजह से एस्फिक्सिया यानी स्लीप डेथ होने का खतरा भी रहता है।
फेफड़ों को पहुंचता है नुकसान
ज्यादा देर तक हीटर चलाने का इस्तेमाल करने से कई अंदरूनी अंग भी प्रभावित होते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर सांस के रोगियों पर पड़ता है। दरअसल, नमी की कमी के कारण फेफड़ों में बलगम जमने लगता है, जो सेहत के लिए घातक हो सकता है। इसके अलावा लोगों को सूखी खांसी और और लगातार छींक आने की समस्या भी हो सकती है।
ब्रेन हेमरेज का खतरा
यह कार्बन मोनेऑक्साइड गैस आपके शरीर में खून की सप्लाई बंद कर देता है, जिससे व्यक्ति के दिमाग तक खून नहीं पहुंचता है, जिससे ब्रेन हेमरेज होने की वजह से व्यक्ति की मौत हो जाती है।
हीटर चलाने के बाद अगर आपको नीचे बताए गए कुछ ऐसे लक्षण महसूस हो तो, सचेत हो जाए-
- असहज महूसस होना
- उल्टी होना
- चक्कर आनाा
- पेट में दर्द होना
- सिर का दर्द
हीटर चलाते हुए जरुर करें ये काम
दरअसल हीटर के जलने से शरीर की स्किन ड्राई हो जाता है। ऐसे में अगर रूम हीटर जलाकर रखा है, तो कमरे में पानी जरूर भरकर रखें, जिससे रूम में नमी बरकरार रहे।
शॉर्ट-सर्किट का रखें ध्यान
रूम हीटर को यूज करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए और इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए। दिन हो या फिर रात, केवल थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रूम हीटर चलाना चाहिए। यही नहीं शॉर्ट-सर्किट न हो इसलिए इसके तार को सही से लगाएं और हमेशा ध्यान लगाते रहें कि हीटर में को्ई गड़बड़ी तो नहीं है ना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
