Latest Updates
-
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य
गुजरात में सेक्स के बाद वजाइना टिशू फटने से 23 साल की लड़की की मौत, इंटीमेट होते हुए इन गलतियों से बचे

फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने के दौरान लड़की का वजाइना टिशू गया था, जिसकी वजह से हद से ज्यादा ब्लीडिंग हुई और महिला की मौत हो गई। आइए जानते है आखिर यौन संबंध बनाने के बाद महिला की मुत्यु हो गई और क्या है पूरा मामला?
क्या था पूरा मामला
पुलिस ने दी जानकारी के बाद शारीरिक संबंध बनाने के दौरान लड़की के प्राइवेट पार्ट में चोट लग गई थी, जिससे बुरी तरह ब्लीडिंग होने से बॉयफ्रेंड ने डर की वजह से एम्बुलेंस बुलाने के बजाय लगभग 90 मिनट तक ऑनलाइन खून रोकने के तरीकों को ढूंढता रहा। यह घटना 23 सिंतबर की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक उसने खून को रोकने के लिए कपड़े का इस्तेमाल भी किया, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ और लड़की कुछ देर बाद बेहोश हो गई, तब लड़के ने अपने एक दोस्त की मदद से उसे अस्पताल भर्ती कराया, तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद महिला के परिजनों को सूचित किया गया।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पहली बार शारीरिक संबंध बनाने से हाइमन के टूटने की वजह से दर्द और ब्लीडिंग जैसी दिक्कत होती है। लेकिन कई मामलों में वजाइना टिशू फटना एक गंभीर समस्या हो सकती हैं। इकॉनमिक टाइम्स ने एसपी सुशील अग्रवाल के हवाले से बताया है कि ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से युवती की मौत हुई। अगर वक्त रहते लड़की को इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
वजाइनल टिशू फटना कितना खतरनाक है?
वजाइनल टिशू फटना (वेजाइनल टियर) एक ऐसी स्थिति है जिसमें योनि की त्वचा या मांसपेशियों में दरार या चोट हो जाती है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है, जैसे:
प्रसव के दौरान: बच्चों के जन्म के समय, विशेष रूप से अगर शिशु का सिर बड़ा हो या एक्टिव लेबर यानी डिलीवरी किसी वक्त हो सकती है, तो योनि के आसपास की मांसपेशियों और टिशू में दरार आ सकती है।
कठिन यौन संबंध: पर्याप्त लुब्रिकेशन के बिना यौन संबंध बनाने से भी वजाइना की दीवारों में चोट लगने या फटने की संभावना होती है।
ट्रॉमा या चोट: कोई दुर्घटना या चोट लगने पर भी योनि के टिशू फट सकते हैं।
टिशू फटने के बाद क्या होता है?
ब्लीडिंग: टिशू फटने पर योनि से रक्तस्राव हो सकता है, जो कभी-कभी हल्का होता है, लेकिन गंभीर मामलों में ज्यादा ब्लीडिंग भी हो सकती है।
दर्द: योनि के टिशू फटने पर दर्द होता है, जो हल्के से लेकर तेज दर्द हो सकता है।
संक्रमण का खतरा: यदि फटी हुई जगह को सही तरीके से साफ या इलाज न किया जाए, तो वहां संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
सूजन या असुविधा: योनि क्षेत्र में सूजन और जलन हो सकती है, जिससे चलने या बैठने में असुविधा होती है।
इलाज
वजाइना टिशू टियर होने की वजह से काफी दर्द और ब्लीडिंग की समस्या होती है। इस समस्या को ठीक करने के लिए स्टिचिंग यानी टांके और एंटीबॉयोटिक दवाईयों से इलाज किया जाता है। अगर योनि में गहरी दरार आ गई हैं, तो डॉक्टर इसे ठीक करने के लिए टांके लगा सकते हैं। संक्रमण से बचने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा दर्द और सूजन कम करने के लिए ठंडे पैक और आराम की सलाह दी जा सकती है।
इंटरकोर्स के दौरान इन बातों का ध्यान रखें
- पेनिट्रेटिव सेक्स के दौरान वजाइना पूरी तरह से लुब्रिकेटेड नहीं है, तो वजाइना टिशू फटने की संभावना रहती हैं। इसलिए लुब्रिकेशन का ध्यान दें। नेचुरल ऑयल जैसे कि कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ऐसे सेक्सुअल पोजीशन न ट्राय करें जिससे वजाइना की त्वचा पर ज्यादा खिंचाव पैदा हो रहा है। ज्यादा फ्रिक्शन की वजह से भी त्वचा में कट आ सकता है।
- इंटरकोर्स के दौरान दर्द होने पर संयम रखें जबरदस्ती इंटीमेट होने से बचे और डॉक्टर से जरुर सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
