Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Black Hairy Tongue Syndrome : इस महिला के जीभ पर उग आए बाल, जाने इस दुलर्भ बीमारी के लक्षण और इलाज
Black Hairy Tongue Syndrome : जापान से एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां एंटीबायोटिक्स दवा खाने के बाद एक 60 वर्षीय महिला की जीभ पर छोटे बाल उग गए और जीभ पूरी काली पड़ गई है।
वैसे काली जुबान होने की स्थिति को मेडिकल टर्म में 'लिंगुआ विलोसा निग्रा या ब्लैक हेयरी टंग' (BHT) कहते हैं। आइए जानते है इस कंडीशन के बारे में। आइए जानते हैं क्या होती है 'ब्लैक हेयरी टंग' सिंड्रोम

द मेट्रो' की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर्स ने बताया- महिला को पैनिटुमुमाब-इंड्यूस्ड (Panitumumab-Induced) त्वचा के घावों को रोकने के लिए मिनोसाइक्लिन 100 मिलीग्राम/दिन दिया गया था। हमें समझ आया है कि कुछ समय में इसके रिएक्शन से महिला की जीभ काली हो गई और उसपर बाल भी उग गए।
एंटीबायोटिक रिएक्शन ने महिला को BHT (ब्लैक हेयरी टंग) का शिकार बना दिया। इसके चलते महिला की स्किन भी ग्रे हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि इस सब के बाद हमने उनकी दवाओं को बदला है, और हालत में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
ब्लैक हेयरी टंग सिंड्रोम
यह एक दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी में जीभ की सतह पर डेड स्किन सेल्स उभरने लगते हैं और डेड स्किन सेल्स टेस्ट बड्स पर जमने लगती है। जिस वजह से खाना, यीस्ट, तंबाकू और अन्य चीजें जमा होने लगती हैं और जीभ का रंग भी काला पड़ने लगता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह कंडीशन अपने ठीक होने लगती है।
ब्लैक हेयरी टंग के लक्षण
- जीभ का रंग पीला, सफेद, काला, डार्क ब्राउन होना।
- स्वाद अजीब लगना।
- जीभ में जाड़ापन महसूस होना।
- मुंह में खुजली होना।
- मुंह से बदबू आना।
ब्लैक हेयरी टंग सिंड्रोम का कारण
- अत्यधिक एंटीबायोटिक का सेवन।
- अत्यधिक तंबाकू / सिगरेट का सेवन करना।
- अत्यधिक शराब/कॉफी का सेवन करना।
- माउथवॉश का अत्यधिक सेवन करना।
- मुंह सूखने की समस्या होना।
इसका इलाज
वेबएमडी के अनुसार काले बालों वाली जीभ के इलाज के लिए अच्छी मौखिक स्वच्छता का अभ्यास करना ही प्रभावी तरीका है। मुलायम टूथब्रश से दिन में दो बार अपने दांतों को धीरे से ब्रश करें। साथ ही अपनी जीभ पर भी ब्रश करें। टंग स्क्रैपर का उपयोग कर सकते हैं अपने मुंह को साफ रखने लिए दिन भर में ढेर सारा पानी पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
