Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
World Arthritis Day 2023: क्यों मनाते हैं हर साल विश्व गठिया दिवस? जानिए इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
World Arthritis Day 2023 : अर्थराइटिस यानी गठिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति के जोड़ों में दर्द और सूजन रहता है। दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा गठिया से प्रभावित है जो उनकी लाइफ क्वालिटी और समाज में भागीदारी को प्रभावित करता है।
ग्लोबल रयूमेटॉयड अर्थराइटिस नेटवर्क 2021 द्वारा जारी किए गए एक आंकड़े की मानें तो दुनियाभर में करीब 35 करोड़ से भी ज्यादा लोग गठिया के शिकार हैं।

गठिया के कई प्रकार होते हैं, उनमें से आम हैं ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड अर्थराइटिस इसलिए गठिया और मस्कुलोस्केलेटल रोगों के के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं विश्व गठिया दिवस कब और क्यों मनाते हैं, इसका इतिहास और इस वर्ष की थीम।
कब मनाते हैं गठिया दिवस
विश्व गठिया दिवस हर साल 12 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1996 में हुई थी। आर्थराइटिस एंड रूमेटिज्म इंटरनेशनल द्वारा 12 अक्तूबर 1996 को गठिया दिवस पहली बार मनाया गया। बाद में दुनियाभर में गठिया से जूझ रहे मरीजों के लिए यह दिवस मनाया जाने लगा।
गठिया दिवस का महत्व
पहली बार अर्थराइटिस यानी गठिया रोग का पता 4500 बीसी में चला। गठिया के मामले तेजी से फैलने लगे तो लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जाने लगा। लोग घुटनों में सूजन या फिर दर्द को आम समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें पता ही नहीं होता कि वह गठिया रोग से पीड़ित हैं। ऐसे में गठिया के लक्षणों को समझकर समय पर इसका उपचार करने के लिए प्रेरित करना विश्व गठिया दिवस का उद्देश्य है।
गठिया दिवस 2023 की थीम
विश्व गठिया दिवस 2023 की थीम 'इट्स इन योर हैंड्स (It's in your hands) है यानी गठिया से बचना आपके अपने हाथों में है। लाइफस्टाइल में सुधार करके और कुछ बातों का ध्यान रखकर गठिया रोग से बचाव किया जा सकता है।
गठिया के लक्षण
अचानक उठने पर एक या अधिक जोड़ों में अचानक गंभीर दर्द होना
अक्सर रात में जोड़ों में दर्द बढ़ जाना
जोड़ों में जलन होना या सूजन आना।
जोड़ों में गर्माहट महसूस होना और जोड़ों के ऊपर की त्वचा देखने में लाल या बैंगनी जैसी दिखना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
