Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
World Arthritis Day 2023: अर्थराइटिस से जुड़े 6 Myths जिनके Facts आपको मालूम होने चाहिए
World Arthritis Day 2023 : प्रत्येक वर्ष 12 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों में हड्डियों से जुड़ी इस गंभीर स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है। आज इस मौके पर हम अर्थराइटिस से जुड़े कुछ आम मिथकों के सच के बारे में जानेंगे।

Myth: केवल बुढ़ापे में ही होती है गठिया की समस्या
Fact: यह सच है कि गठिया वृद्ध लोगों में अधिक आम है, लेकिन यह 30 की उम्र के बाद भी लोगों को अपना शिकार बना रहा है। कई बार चोट के कारण बेहद कम उम्र में अर्थराइटिस हो सकता है। इसके अलावा, 30 के दशक में जब महिलाओं के शरीर से कैल्शियम खोने लगता है तो उन्हें यह समस्या होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
Myth: अर्थराइटिस का मात्र एक ही इलाज
Fact: अर्थराईटिस को लेकर लोगों में यह धारणा बनी हुई है कि इसका एक मात्र इलाज जो है वह है सर्जरी, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर इस बीमारी के बारे में समय रहते पता चल जाए तो बिना सर्जरी के भी आप रिकवर हो सकते हैं।
Myth: अर्थराइटिस में एक्सरसाइज करने से बढ़ जाता है दर्द?
Fact: अर्थराइटिस के दौरान कई लोगों को यह कन्फ्यूजन रहता है कि अगर वह एक्सरसाइज करते हैं तो उन्हें यह समस्या और भी बढ़ सकती है, बल्कि ऐसा कुछ भी नहीं है। डॉक्टर की सलाह पर आप अगर उन एक्सरसाइज को करते हैं, जिन्हें आपको करने के लिए बताया गया है तो आपकी अर्थराइटिस की समस्या में आराम ही मिलेगा ना कि आपको कोई समस्या हो सकती है।
Myth: जोड़ों के दर्द के लिए ठंडे से बेहतर है हॉट कम्प्रेस
Fact: ठंडा और हॉट कम्प्रेस दोनों ही जोड़ों को आराम पहुंचाते हैं। हॉट कम्प्रेस का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो इससे जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द और अकड़न को कम किया जा सकता है। कोल्ड कम्प्रेस से जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। लोगों को एक्सरसाइज़ करने से पहले हॉट कम्प्रेस का इस्तेमाल करना चाहिए, जब जोड़ों में अकड़न होती है और जब उन्हें दर्द हो रहा होता है। ठंडे कम्प्रेस से भी दर्द में आराम मिल सकता है। इससे तब भी आराम मिल सकता है, जब जोड़ों में सूजन हो।
Myth: अर्थराइटिस में डाइट से कोई सुधार नहीं होता
Fact: पौष्टिक आहार से अर्थराइटिस के खतरे को कम नहीं कर सकते हैं। रिसर्च की मानें तो डाइट में फ्रूट्स, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, मछली और ऑलिव ऑयल समेत ज़रूरी खाद्य पदार्थों को शामिल करके अर्थराईटिस के र्दद को दूर किया जा सकता हैं। डाइट में विटामिन सी, विटामिन बी, जिंक और कॉपर को ऐड करके इस बिमारी को दूर किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications