Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
World Asthma Day2023: कब है अस्थमा दिवस, जानें थीम और इसे मनाने की वजह
विश्व अस्थमा दिवस हर साल मई महीने में पहले मंगलवार को मनाया जाता है, इस साल 2 मई को दुनिया भर में वर्ल्ड अस्थमा डे मनाया जाएगा। विश्व स्तर पर अस्थमा के बारे में अवेयरनेस बढ़ाने के उदेश्य से इस दिवस की शुरुआत 1993 में किया गया था। अस्थमा या दमा फेफड़ों से जुड़ी एक बीमारी है। इस बीमारी में श्वसन नली में सूजन आने के कारण सांस लेने में परेशानी होने लगती है। जानते हैं सांस की इस गंभीर बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय....
इस दिन को मनाने की शुरुआत 1993 में हुई थी। WHO के सहयोग से इस दिन को मनाने की पहल हुई थी। इसके बाद 1998 में जब ये दिन मनाया गया तब 35 से ज्यादा देश उसमें शामिल हुए। WHO के ही एक अनुमान के मुताबिक पूरी दुनिया में इस बीमारी से 338 मिलियन से ज्यादा लोग पीड़ित हैं।

इस बार की थीम
ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा, हर साल वर्ल्ड अस्थमा डे की थीम तय करता है। ये एक ऐसी संस्था है जो वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन और एक अन्य संस्था के कॉलेबोरेशन से तैयार हुई है। इस बार GINA ने इस खास दिन की थीम को नाम दिया है Asthma Care For All. इस थीम की मुख्य वजह है कि हर जगह, हर तबके के लोग अस्थमा जुड़ी बारीकियों को समझ सकें।
अस्थमा के लक्षण
अस्थमा के लक्षणों में सबसे मुख्य लक्षण सांस लेने का लक्षण ही है। जब सांस लेने में कठिनाई होने हो। इसमें सांस की नली सिकुड़ने या सूखने की शिकायत भी हो सकती है। खांसी होना, जरूरत से ज्यादा घबराहट होना और सीने में जकड़न और भारीपन भी अस्थमा का ही लक्षण हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
