Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
World Asthma Day 2023: गर्म मौसम या हीटवेव में अस्थमा से कैसे बचें, ये है सेफ्टी टिप्स
सर्दियों में ही नहीं गर्मी भी ऐसा एक मौसम है, जहां अस्थमा के मरीज को कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। गर्म हवाओं के साथ उड़ने वाले धूलकण अस्थमा के मरीजों के लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। इस मौसम में दमा की शिकायत भी बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं कि क्यों गर्मियों में अस्थमा की समस्या बढ़ जाती है और किस तरह इसे काबू में किया जा सकता है।
बच्चों को धूल में खेलने मत भेजे
गर्मी के मौसम में धूल बहुत ज्यादा उड़ती है जोकि अस्थमा के मरीज के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इससे एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम में बच्चों का विशेषकर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वे मैदान में या घर से बाहर जाकर धूल में खेलते हैं।

घर की सफाई रखें
अस्थमा के मरीजों को घर में भी अपना ध्यान रखना चाहिए। घर में मौजूद कार्पेट और पर्दे की समय-समय पर सफाई करते रहें। इसमें मौजूद बैक्टीरिया और फंगस, अस्थमा के लक्षणों को तेजी से बढ़ाते हैं।
मास्क पहनें
अस्थमा के मरीज गर्मी में भी बाहर निकलते हुए एन95 मास्क लगाकर बाहर निकलें।

ठंडा-गर्म न करें
इस मौसम में ज्यादा एयर कंडीशन में बैठने या फ्रिज का पानी पीने से बचें। यह तो आम तौर पर होता ही रहता है कि हम गर्मी से आते ही ठंडा पानी पी लेते हैं या फिर एक दम से ठंडे एसी में जा बैठते हैं। यह भी एलर्जी की संभावना को बढ़ा देता है।
इन बातों का विशेष ध्यान रखें
* इनहेलर का उपयोग करते रहें और हर समय रिलीफ इनहेलर साथ रखें ताकि जब अटैक आए तो उनसे निपटा जा सके।
* अगर आप या घर का कोई और सदस्य अस्थमा से जूझ रहा है, तो इस मौसम में बाहर जाते समय दवाएं हमेशा साथ लेकर चलें।
* अगर आपको जरा भी शक है, सांस लेने में समस्या है या संक्रमण की शंका है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
* इनहेलर्स को धूप के सम्पर्क में आने से बचाएं, धूप में यात्रा करते समय इनहेलर को सीधे धूप से दूर ठंडे बैग में रखें।
* बच्चों को गर्मी से बचा कर रखें, दोपहर की बजाए शाम को खेलने भेजें।
* अगर आप या बच्चे भरी धूप से घर लौटे हैं, तो तुरंत बाद ठंडी चीजें न लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
