Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Neeraj Chopra Fitness Secret : देसी खाना और घंटों वर्कआउट, जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के ताकत का ये हैं राज
Neeraj Chopra Fitness Secret : स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीता है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को यह पहला गोल्ड दिलाने वाले नीरज पहले भारतीय बन गए हैं।
नीरज ने 88.17 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 25 साल के नीरज इससे पहले ओलिंपिक और डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

olympics की एक रिपोर्ट के अनुसार, भला फेंकने वाले पुरुषों को अपने आइडियल बॉडी फैट को 10-10।5% के बीच मेंटेन रखना पड़ता है। नीरज चोपड़ा अपने बॉडी फैट को 10% बनाए रखने की कोशिश करते हैं। आइए जानते है कि वो फिट रहने के लिए कैसी डाइट लेते हैं।
प्रोटीन पर फोकस
नीरज चोपड़ा की डाइट फ्रूट्स और प्रोटीन पर फोकस रहती है। जाहिर है प्रोटीन मसल्स बिल्डिंग के साथ-साथ बॉडी फैट को मेंटेन रखने के लिए जरूरी है। वह प्रोटीन की रोजाना की जरूरत पूरी करने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट भी लेते हैं। नीरज चोपड़ा ने हाल ही में अपने डाइट में सेल्मन मछली को जगह दी है। जो प्रोटीन के लिए उनकी पसंद बनती जा रही है।
ऐसी है नीरज चोपड़ा की डाइट
नीरज चोपड़ा अपनी डाइट को सिंपल रखने की कोशिश करते हैं। पौष्टिक नाश्ता लेने से उन्हें उनके ट्रेनिंग सेशन के लिए भरपूर ऊर्जा मिल जाती है।
नाश्ता
उनके दिन की शुरुआत जूस या नारियल पानी से होती है
नाश्ते में मैं तीन-चार अंडे (सफेद हिस्सा)
ब्रेड के दो पीस
एक कटोरी दलिया और फल लेते हैं
ब्रेड और ऑमलेट उनका पसंदीदा नाश्ता है जिसे वो हफ्ते में किसी भी दिन खा सकते हैं।
लंच
लंच में नीरज को दही और चावल के साथ-साथ दाल
ग्रिल्ड चिकन और सलाद लेते हैं।
ट्रेनिंग सेशन या जिम के बीच वह ड्राई फ्रूट्स खासकर बादाम खाते हैं। इस दौरान वो फ्रेश जूस भी लेते हैं।
डिनर
नीरज डिनर में ज्यादातर सूप
उबली सब्जियां और फल शामिल होते हैं
वो अपने खाने में जितना संभव हो सके फल और सब्जियां खाने की कोशिश करते हैं।
चीट डे पर खाते हैं चूरमा और गोल गप्पे
नीरज स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करते हैं लेकिन मीठे में उन्हें चूरमा खाना पसंद है। (हरियाणा की एक लोकल डिश जिसमें रोटी के टुकड़े, चीनी और घी शामिल होते हैं)। जिसे वो ट्रेनिंग सेशन से ब्रेक पर खूब चाव से खाते हैं। उन्हें स्ट्रीट फूड है जैसे कि गोलगप्पे का आनंद लेना भी पसंद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
