Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
World Blood Donor Day : ब्लड डोनेशन को लेकर भी है खास नियम, जानें किन्हें नहीं होती है रक्तदान की इजाजत
Who is not eligible for blood donation : WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के मुताबिक दुनियाभर में लाखों लोगों को सही समय पर रक्त न मिलने की वजह से उनकी जान चली जाती है। इसी वजह से रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे का मनाया जाता है। रक्तदान से हर दिन कई लोगों की जान बचाने में सफलता मिलती है। कुछ लोग नियमित तौर से ब्लड डोनेशन करते हैं।
हालांकि कई लोग नहीं जानते हैं कि किन स्थितियों में ब्लड डोनेशन नहीं करना चाहिए? आइए आपको बताते है कि ब्लड डोनेशन के नियमों के तहत किन लोगों को ब्लड डोनेट करने से बचना चाहिए।

कितने दिन में करना चाहिए रक्तदान?
सेहत के लिहाज से रक्तदान करने वालों को सलाह दी जाती है कि हर 2 महीने या 56 दिन में एक बार रक्तदान करना चाहिए।
खून की कमी वाले न करें रक्तदान
जिन लोगों में खून की कमी है उन्हें रक्तदान से बचना चाहिए। अगर वो रक्तदान करते हैं तो उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जैसे- गर्भवती महिलाओं को ब्लड कम हीमोग्लोबिन वालों को रक्तदान करने से बचना चाहिए। ऐसे में उनमें आयरन की कमी बढ़ सकती है।
जिनका वजन कम है
अगर आपका वजन 50 किलो से कम है तो रक्तदान नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करने के बाद शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
17 साल से कम वाले न करें रक्तदान
रक्तदान करने की न्यूनतम उम्र 17 साल है। हालांकि रक्तदान करने के लिए कोई अधिकतम उम्र तय नहीं है। अगर आप किसी बड़ी बीमारी नहीं जूझ रहे हैं तो रक्तदान कर सकते हैं।
इन बीमारियों के मरीज न करें रक्तदान
हाई या लो ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं तो भी ब्लड नहीं डोनेट करना चाहिए। इसके अलावा कैंसर, टीबी, जिन लोगों को हेपेटाइटिस B, हेपेटाइटिस C, एचआईवी या खून से जुड़ी गंभीर बीमारियां हैं उन्हें ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए।
जिन्होंने हाथ में करवाए हैं टैटू
जिन लोगों ने हाल ही में टैटू बनाएं है उन लोगों को भी रक्तदान न करने की सलाह दी जाती है। उन्हें 3 महीने तक रक्तदान नहीं करना चाहिए। इससे संक्रमण का रिस्क रहता है।
ब्लड डोनेशन के लिए जरूरी टेस्ट
ब्लड डोनेशन करने से पहले कुछ जरूरी टेस्ट करवाने चाहिए। अगर कोई जेनेटिक या गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो उस व्यक्ति को ब्लड डोनेट करने से परहेज करना चाहिए वरना उसके खून के जरिए दूसरे व्यक्तियों को संक्रमण का खतरा रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
