Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Blood Donation: रक्तदान करने के भी है कुछ कायदे-नियम, जानें कौन नहीं कर सकता है ब्लड डोनेट
रक्तदान को महादान... ये वाक्य तो हम में से हर किसी ने जिंदगी में कभी न कभी जरुर सुना होगा। क्योंकि आपातकालीन स्थिति में रक्त के अभाव में जिंदगी और मौत के दरम्यान झूल रहे किसी जरुरतमंद को खून मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है।
लेकिन रक्तदान भी हर कोई नहीं कर सकता है, इसके पीछे की कई वजहें हैं। अगर आप भी ब्लड डोनेट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि कौन ब्लड डोनेट कर सकता है और कौन नहीं?

आंकड़े बताते हैं कि तीस लोगों में से केवल एक ही व्यक्ति ब्लड डोनेट करने के लिए उपयुक्त पाया जाता है।
अगर ईयर पियर्सिंग या टैटू करवाया है
जिन्होंने हाल ही में नाक,कान या शरीर का कोई अंग छिदवाया है या फिर टैटू बनवाया है, वो लोग ब्लड डोनेट नहीं कर सकते है? अगर आपने कोई परमानेंट मेकअप ट्रीटमेंट भी करवाया है, तो आपको ब्लड डोनेट करने के लिए कम से कम चार महीने रुकना होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि पियर्सिंग टैटू या मेकअप ट्रीटमेंट के तुरंत बाद ब्लड डोनेट करने से हेपेटाइटिस का वायरस के संक्रमण का खतरा रहता है?
सेक्सुअलिटी भी है एक नियम
समलैंगिक या नया सेक्सुअल पार्टनर बनाने वाले या सेक्स वर्कर से संबंध बनाने वाले लोगों को भी 12 माह से पहले रक्तदान करने की मनाही होती है।
कम वजन करने वाले
अगर आपका वजन 49 किलो से कम है तो भी आप ब्लड डोनेट नहीं कर सकते है। रेड क्रॉस के नियमों के अनुसार 18 साल ऊपर के व्यक्ति को बीएमआई के हिसाब से वजन मेंटेन करना होगा, तभी वो ब्लड डोनेट कर सकते है।
एंटीबायोटिक दवाईयां खाने वाले लोग
अगर आपकी एंटीबायोटिक दवा का कोर्स चल रहा है तो आप रक्तदान नहीं कर सकते है। अगर आपको सात दिन के भीतर कोई इंफेक्शन हुआ है तो भी आप ब्लड डोनेट करने के काबिल नहीं माने जाएंगे।
ये लोग भी ध्यान दें
- डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रक्तदान करने से बचना चाहिए।
- स्तनपान करवा रही महिलाएं भी रक्तदान करने से बचें।
- अगर ब्लड रिलेटेड कोई डिजीज हो तो रक्तदान न करें, जैसे हीमोफिलिया आदि।
- 18 से नीचे और 65 साल से अधिक आयु वालों को रक्तदान नहीं करना चाहिए।
ब्लड डोनेट से पहले ये चीजें करें
- जिस दिन आपको ब्लड डोनेट उसकी एक रात पहले हल्का खाना खाएं और अच्छी नींद लें।
- फैटी फूड्स, जंक फूड्स, आइसक्रीम, फ्राइज बर्गर, मीट-मछली खाने से बचें।
- रक्तदान से पहले खूब पानी पीएं।
- रक्तदान से एक रात पहले अल्कोहल न पीएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
