Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
World Cancer Day 2024: कब और क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड कैंसर डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
World Cancer Day 2024: हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। हर साल लाखों लोग इस खतरनाक बीमारी से अपनी जान गंवा देते हैं। कैंसर से लड़ने के लिए सबसे जरूरी है कि हमें इस बीमारी के बारे में सब कुछ पता हो, इसे कैसे रोका जाए और इसको कैसे डायग्नोस किया जाए।
इसी मकसद से पूरी दुनिया विश्व कैंसर दिवस मनाता है। आइए जानते हैं विश्व कैंसर दिवस का इतिहास और महत्व के बारे में सब कुछ।

विश्व कैंसर दिवस का इतिहास | World Cancer Day History
सन 2000 में कैंसर के खिलाफ विश्व शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में विश्व कैंसर दिवस की स्थापना की गई थी। पेरिस में आयोजित इस कार्यक्रम में कैंसर संगठनों के कई प्रतिनिधि और दुनिया के कई देशों और उनकी संबंधित सरकारों के अंतर्राष्ट्रीय नेताओं ने भाग लिया।
विश्व कैंसर दिवस का महत्व | World Cancer Day Significance
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसे कोई भी हल्के में नहीं लेता। यह एक ऐसी स्थिति है जिसके कारण मानव शरीर की कुछ सेल्स कंट्रोल से बाहर हो जाती हैं और शरीर के अन्य क्षेत्रों में फैल जाती हैं।
इस घातक बीमारी के संकेत और लक्षण एडवांस स्टेज तक प्रकट नहीं होते हैं, इसलिए शुरूआती स्टेज में इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। कैंसर भयावह हो सकता है, लेकिन सबसे अच्छा उपाय यह है कि आप स्वयं को इसके बारे में शिक्षित करें। भले ही हमारे पास अभी तक कैंसर का कोई इलाज नहीं है, लेकिन हम निश्चित रूप से इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार के बारे में अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं।
विश्व कैंसर दिवस 2024 की थीम | World Cancer Day 2024 Theme
इस साल भी वर्ल्ड कैंसर डे की थीम Together, we challenge those in power"" है। हम जानते हैं कि हममें से हर एक में बदलाव लाने की क्षमता है, चाहे बड़ा हो या छोटा, और साथ मिलकर हम कैंसर के वैश्विक प्रभाव को कम करने में प्रगति कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications