Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
World Cerebral Palsy Day 2026: हर साल 6 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस (World Cerebral Palsy Day 2026) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को सेरेब्रल पाल्सी के बारे में जागरूक करना है। सेरेब्रल पाल्सी एक ऐसी न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जो शरीर की गतिविधियों, मांसपेशियों, पोस्चर और बैलेंस को प्रभावित कर सकती है। यह बच्चों में होने वाली सबसे आम मोटर डिसऑर्डर की समस्याओं में से एक है। यह कोई ऐसी बीमारी नहीं है जो समय के साथ बढ़ती जाए, बल्कि दिमाग के विकास में असामान्यता या दिमाग को हुए नुकसान के कारण होने वाली एक स्थायी स्थिति है। आइए, जानते हैं सेरेब्रल पाल्सी क्या है और इसके लक्षण क्या होते हैं -

क्या है सेरेब्रल पाल्सी?
सेरेब्रल पाल्सी (CP) एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें बच्चे को अपनी मांसपेशियों और शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करने में परेशानी हो सकती है। इसका असर बच्चे के चलने, बैठने, खड़े होने और शरीर का संतुलन बनाए रखने पर पड़ सकता है। यह समस्या दिमाग के उस हिस्से को नुकसान पहुंचने के कारण होती है, जो शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करता है। यह नुकसान बच्चे के जन्म से पहले, जन्म के दौरान या जन्म के कुछ समय बाद हो सकता है। दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन न पहुंचना या किसी तरह का इंफेक्शन इसके कारणों में शामिल हो सकता है। सेरेब्रल पाल्सी को नॉन-प्रोग्रेसिव डिसऑर्डर माना जाता है। इसका मतलब है कि दिमाग को हुआ मूल नुकसान समय के साथ बढ़ता नहीं है। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ इसके लक्षणों में बदलाव हो सकता है और ये समस्याएं लंबे समय तक बनी रह सकती हैं।
सेरेब्रल पाल्सी के कारण
सेरेब्रल पाल्सी कई कारणों से हो सकती है। जन्म के समय या जन्म के बाद बच्चे के दिमाग को चोट लगने या किसी कारण से नुकसान पहुंचने पर भी सेरेब्रल पाल्सी हो सकती है। इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान मां को इंफेक्शन होना, पर्याप्त पोषण न मिलना, हाई ब्लड प्रेशर, अनियंत्रित डायबिटीज, थायराइड की समस्या या कुछ जेनेटिक डिसऑर्डर इसके कारण हो सकते हैं।
सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण
इस समस्या के लक्षण हर बच्चे में अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ बच्चों में लक्षण हल्के होते हैं, जबकि कुछ में समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है। आमतौर पर 2 से 3 साल की उम्र तक इसके लक्षणों की पहचान हो सकती है। इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:
मांसपेशियों का बहुत ज्यादा कठोर या बहुत ढीला होना
शरीर में अनियंत्रित या झटकेदार हरकतें होना
हाथ-पैरों की गतिविधियों में तालमेल की कमी
चलने या खड़े होने में परेशानी और बैलेंस बिगड़ना
पैरों को क्रॉस करके या पैर की उंगलियों पर चलना
समय पर बैठना, क्रॉल करना या चलना न सीख पाना
शरीर के एक हाथ या पैर का दूसरे की तुलना में ज्यादा इस्तेमाल करना
बोलने में परेशानी होना
खाना या पानी निगलने में दिक्कत और ज्यादा लार आना
कुछ बच्चों में मिर्गी के दौरे पड़ना
मांसपेशियों में अकड़न और जोड़ों में दर्द या परेशानी होना
क्या सेरेब्रल पाल्सी का इलाज है?
सेरेब्रल पाल्सी का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है। हालांकि, सही इलाज, थेरेपी और देखभाल से बच्चे की रोजमर्रा की गतिविधियों में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इससे बच्चे की जीवन की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
