Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
World Food Safety Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस? जानें महत्व, इतिहास और इस साल की थीम
World Food Safety Day 2026: हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day 2026) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को खाद्य सुरक्षा का महत्व समझाना और ये सुनिश्चित करना है कि हर किसी को साफ-सुथरा और सुरक्षित भोजन मिल सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने वर्ड फूड सेफ्टी डे मनाने की शुरुआत साल 2019 में की थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया में हर 10 में से 1 व्यक्ति दूषित भोजन के कारण बीमार पड़ता है और हर दिन लगभग 16 लाख लोग खराब खाने की वजह से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम असुरक्षित भोजन से जुड़ी बीमारियों को पहचानें और खुद को उनसे सुरक्षित रखें। आइए, इस लेख में जानते हैं विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का महत्व, इतिहास और इस साल की थीम -

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास - World Food Safety Day History
दिसंबर 2017 में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) सम्मेलन के 40वें सत्र में आपनाए गए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के प्रस्ताव पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपना समर्थन दिया था। इसके बाद 20 दिसंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा हर साल 07 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। अगले साल यानी 7 जून 2019 को पहली बार मनाया गया।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का महत्व - World Food Safety Day Significance
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल लाखों लोगों की मौत दूषित खानपान की वजह से हो जाती है। हर 10 में से 1 व्यक्ति दूषित खानपान की वजह से बीमार पड़ता है। अनहेल्दी खाने से जो बीमारियां होती हैं, उनका सबसे ज्यादा प्रभाव समाज के सबसे कमजोर लोगों, खासतौर पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग लोगों पर पड़ता है। ये बीमारियां दूषित भोजन और पानी में मौजूद पैरासाइट, वायरस और बैक्टीरिया के कारण होती हैं, जो आमतौर पर नग्न आंखों से दिखाई नहीं देते हैं। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को मानाने का उद्देश्य भोजन से संबंधित जोखिमों का पता लगाने, उन्हें रोकने और इनके बारे में बताकर लोगों को जागरूक बनाना था।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2026 की थीम - World Food Safety Day 2026 Theme
हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस एक नए थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2026 की थीम "बोझ से समाधान तक - हर जगह सुरक्षित भोजन" (From burden to solutions - safe food everywhere) रखी गई है। यह थीम असुरक्षित भोजन से उत्पन्न वैश्विक स्वास्थ्य बोझ को समझने और बीमारियों की रोकथाम के लिए विज्ञान-आधारित समाधान लागू करने पर केंद्रित है। इस साल विश्व स्वास्थ्य संगठन असुरक्षित भोजन के कारण होने वाली बीमारियों, मृत्यु और दैनिक जीवन निर्वाह जीवनकाल (DALYs) से संबंधित राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक आंकड़ों सहित वैश्विक बोझ के अद्यतन अनुमान जारी करेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
