Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
World Hand Hygiene Day: हाथ न धोने से हो सकती हैं ये बीमारियां, ये है हाथ धोने का सही तरीका
सुरक्षित और स्वस्थ रहने के लिए हमारे हाथों की सफाई करना भी बेहद जरुरी है। कोविड -19 के प्रकोप के बाद से ही लोग हाथों की सफाई को लेकर काफी हद तक जागरुक हुए हैं। हाथों की सफाई रखकर हम कई तरह के बैक्टीरिया, इंफेक्शन, वायरस और बीमारियों के चपेट में आने से बच सकते हैं।
हमारे हाथों में कई सारे ऐसे बहुत छोटे जर्म्स छुपे होते हैं जो बड़ी-बड़ी बीमारियों को निमंत्रण देते हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम होने पर या कोई इन्फेक्शन होने पर बार- बार हम अपने हाथों को मुंह पर रखते हैं और सफाई के अभाव में हम किसी अन्य व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकते हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, " रोजाना प्रत्येक व्यक्ति नियमित रूप से अपने हैंड वॉश करता है, तो एक वर्ष में 10 लाख मौतों को रोका जा सकता है।" आइए जानते हैं कि गंदे और अस्वच्छ हाथों की वजह से हम कौन-कौनसी बीमारियों को न्यौता दे सकते हैं।

कोरोना वायरस
कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद पूरी दुनिया हाथों की हाइजीन को लेकर बहुत सर्तक और जागरुक हो गई है। इस संक्रमण से बचने के लिए सबसे ज़रूरी है हाथों की समुचित सफाई।
गले का संक्रमण
बिना हाथ धोएं, जब आप हाथ मुंह में ले जाते हैं, तो गले और मुंह में कीटाणु प्रवेश कर सकते हैं। इससे गले में संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। दिनभर में आप जितनी बार अपनी उंगलियों को मुंह में ले जाते हैं, शरीर के अंदर कीटाणु जाते हैं। इससे गले में इंफेक्शन होने पर कफ और खराश की समस्या हो जाती है।
आंखों में इंफेक्शन
बिना हाथों को साफ किए जब आप अपनी आंखों को छूते हैं, तो सारे कीटाणु आंखों के संपर्क में आते। इससे कंजंक्टिवाइटिस हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप हर 2-3 घंटे के गैप में अपना हाथ जरूर धो लें।
डायरिया
गंदे हाथों से भोजन करने से आपको उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती हैं। एक रिसर्च के अनुसार साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोने से दस्त के हर 10 में से 4 मामलों को रोका जा सकता है।
इन चीजों को छूने से पहले जरुर धोएं हाथ
* कुछ भी खाने से पहले
* बच्चें को कुछ भी खिलाने से पहले
* किसी बीमार व्यक्ति की देखभाल के लिए
* फल या सब्जियां काटने या पकाने से पहले
* कॉन्टेक्ट लेंस लगाना हो या हटाना हो।

इन चीजों को करने के बाद हाथ जरुर धोएं
* टॉयलेट का इस्तेमाल करना या डायपर बदलना
* किसी जानवर, पशु का चारा या कचरा छूने के बाद
* साफ सफाई जैसे काम करने के बाद
* किसी बीमार व्यक्ति की देखभाल करने के बाद
* अस्पताल या भीड़- भाड़ वाली जगह जाने के बाद
* नाक बहना, खांसना या छींकना।
* कचरा संभालना हो।
अच्छी तरह से हाथ कैसे धोएं
हम में से कई लोगों को आज भी हाथ धोने का सही तरीका नहीं मालूम हैं, हम यहां आपको बता रहे हैं, सही तरीका ताकि हाथों पर मौजूद कीटाणु मर जाएं।
* हाथ धोने के लिए साफ पानी पास रख लें।
* किसी नेचुरल साबुन या हैंडवॉश को लें और अपने हाथों पर लगाएं
* अगर आप लिक्विड साबुन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इतना साबुन लगाएं कि झाग बन जाए।
* कम से कम 15 से 20 सेकेंड के लिए साबुन अपने हाथ पर रगड़ें।
* हाथ पर साबुन रगड़ते वक्त उंगुलियों के बीच और नाखुन के नीचे भी अच्छे से साबुन रगड़े।
* अपने हाथों को धो लें और साफ टॉवल से पोछ लें
* अपने बच्चों को भी इन स्टेप्स को फॉलो करना सिखाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
