Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
World Health Day 2023: बदलते मौसम में अपना ख्याल रखने के टिप्स
कभी बारिश, कभी गर्मी, तो कभी ठंडी हवाएं लगातार मौसम में बदलव नजर आ रहा है। जिसका सीधा असर हमारे हेल्थ पर पड़ रहा है। इस बदलते मौसम के कारण कई तरह के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
मौसम बदलने के साथ कोरोना वायरस, इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियां भी तेजी से फैल रही है। मौसम में बदलाव आने के कारण ही लोगों में बुखार, खांसी, जुकाम जैसी स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल रही है। ऐसे मौसम में अपना ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। आइए आपको बताते है इस बदलते मौसम में आप खुद का और अपनो का ध्यान कैसे रख सकते हैं।

बदलते मौसम में कैसे रखें अपना ध्यान?
1. बदलते मौसम में फूड पॉइजनिंग की समस्या भी बढ़ जाती है। इसलिए आप बासी खाना खाने से बचें। इतना ही नहीं ज्यादा बाहर का या अनहेल्दी फूड भी अवॉइड करें। ऐसे खाद्य पदार्थों से आपका पेट खराब हो सकता है।
2. बदलते मौसम में आप बहुत ज्यादा ठंडी चीजों को खाने या पीने से बचें। आप कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम से परहेज करें। ऐसे मौसम में गर्म या गुनगुने पानी का ही सेवन करें।
3. गर्मी के समय बारिश होने के कारण मच्छर बहुत ज्यादा लगने लगते हैं। ऐसे में डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए आप अपने घर के आस-पास कहीं पानी इकट्ठा न होने दें। साफ-सफाई में रहने की कोशिश करें। मास्क पहनें और समय-समय पर हाथ धोते रहें।
4. मौसम में बदलाव आने पर ऐसे कपड़े पहने जो आपके लिए कम्फर्टेबल हो। कोशिश करें की आप ऐसे कपड़े पहने जो आपके शरीर को पूरी तरह ढक सकें। ऐसा करने से आप न सिर्फ मच्छरों के काटने से बचेंगे।
5. गर्मी आते ही लोग स्विमिंग और नदियों में नहाना शुरू कर देते हैं। लेकिन आप ऐसा करने से बचे। मौसम बदलने के कारण हवा कभी गर्म तो कभी सर्द होती है। और यू खुले में नहाने से आपके शरीर का तापमान भी बदलता रहता है, जिससे आपको खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications