Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
World Hearing Day 2024 : क्यों मनाया जाता है विश्व श्रवण दिवस? जानें इतिहास, मकसद, थीम और अवेयरनेस कोट्स
World Hearing Day 2024 : हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस ( World Hearing Day ) के रूप में मनाया जाता है ताकि लोगों को सुनने की हानि और बहरेपन की समस्सा से बचाया जा सकें और कानों से जुड़े स्वास्थ्य मसलों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
यह दिन दुनियाभर में कान और सुनने से जुड़ी देखभाल को बढ़ावा देने के लिए भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन को मनाने की मुख्य वजह और इससे जुड़ा इतिहास-

वर्ल्ड हियरिंग डे की थीम (World Hearing Day 2024 Theme)
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) हर साल इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए एक थीम निर्धारित करता है और लोगों को इस दिन के बारे में शिक्षित करने के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। वर्ष 2024 में वर्ल्ड हियरिंग डे का थीम "Changing mindsets: Let's make ear and hearing care a reality for all!" ( मानसिकता बदल रही है: आइए सभी को कान और सुनने की क्षमता की देखभाल को लेकर वास्तविक बनाएं।" ) है।
वर्ल्ड हियरिंग डे का इतिहास (World Hearing Day History )
WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ) ने 3 मार्च 2007 को पहली बार वर्ल्ड हियरिंग डे चीन में मनाया था। 2016 में, उन्होंने इस दिन को विश्व श्रवण दिवस के रूप में घोषित करने का निर्णय किया। इस दिन को सबसे पहले ' इंटरनेशनल ईयर केयर डे' के नाम से जाना जाता था।
वर्ल्ड हियरिंग डे मनाने का उद्देश्य ( World Hearing Day 2024 Significance)
इस दिन मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग अपने कान के प्रति जागरुक बन सकें और श्रवण तंत्रिकाओं की सुरक्षा एवं रोग निवारक उपायों के बारे में ज्यादा जागरुक बन सकें। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO ) के आंकड़ों के अनुसार साल 2050 तक 700 मिलियन लोग बहरेपन की समस्या से पीड़ित हो सकते है। इस दिन को मनाने का यह ही मकसद है कि समय रहते लोग अपने कानों को अच्छी तरह से देखभाल कर सके और श्रवण से संबंधित समस्या से बच सकें।
वर्ल्ड हियरिंग डे कोट्स (World Hearing Day 2024 Quotes in Hindi)
1. सुनने की शक्ति का योगदान है,
संगीत जीवन के लिए वरदान है,
खुशियाँ जिंदगी भर बनी रहेगी
अगर स्वस्थ्य व्यक्ति के कान है।
World Hearing Day 2024
2. अपने कान के स्वास्थ्य का देखभाल करें,
हेडफ़ोन और ईरफ़ोन का कम इस्तेमाल करें।
World Hearing Day 2024
3. जितना देखना जरूरी है उतना ही सुनना,
एक जिम्मेदारी है कान को स्वस्थ्य रखना।
World Hearing Day 2024
4. ईयरफोन या हेडफोन का ज्यादा
प्रयोग करना, कान के बीमारियों को दावत
देता है। कान के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
बने और इन उपकरणों का कम से कम प्रयोग करें।
World Hearing Day 2024
5. बहरेपन से बचना हैं तो कानों को स्वच्छ रखें।
World Hearing Day 2024
6. जिसने हेडफ़ोन नहीं लगाई,
तेज आवाज से दूरी बनाई,
कानों की रखी साफ़-सफाई,
वही कान के बीमारियों से बचेगा भाई।
World Hearing Day 2024
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
