Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Myths vs Facts: दिल की बीमारी से जुड़े 5 झूठ, जिन्हें आप भी मान बैठे सच!
Myths About Heart Disease : अधिकांश लोगों के मन में हार्ट डिजीज के बारे में कई तरह के मिथ होते हैं। कम उम्र के लोगों का मानना है कि हार्ट डिजीज तो बुढ़ापे में होने वाली बीमारी है। या फिर अगर कोई प्रॉब्लम नजर नहीं आ रही है तो मुझे चेकअप करवाने की कोई जरूरत नहीं है।
लेकिन फैक्ट्स कुछ और ही कहते हैं। यहां पर हम आपको बता रहे हैं हार्ट डिजीज से जुड़े ऐसे ही मिथ और उनके फैक्ट्स के बारे में।

Myth: दिल का दौरा पड़ने का एकमात्र लक्षण सीने में दर्द होता है?
Fact: सीने में दर्द या बेचैनी एक सामान्य लक्षण है, लेकिन हार्ट की बीमारी का यह एकमात्र लक्षण नहीं है। सांस की तकलीफ, मतली, चक्कर आना और दाएं कंधे, बाहों, पीठ, गर्दन या जबड़े में असुविधा भी दिल के दौरे का संकेत दे सकती है। विशेषकर महिलाओं में ये लक्षण अधिक सूक्ष्म हो सकते हैं।
Myth: हाई कोलेस्ट्रॉल यानी हार्ट डिजीज
Fact: यह बात सही है कि कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल की बीमारियां बढ़ती है। लेकिन हार्ट डिजीज के वजह सिर्फ यही एक कारण नहीं है। बीपी, धूम्रपान, डायबिटीज, दिल की बीमारियों की फैमिली हिस्ट्री, मोटापा, शारीरिक व्यायाम में कमी भी इसका कारण हो सकते हैं। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल कम होता है। उनमें
Myth: हृदय रोग केवल बूढे व्यक्तियों को ही होता है?
Fact: हाल ही में ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, युवा से लेकर छोटी उम्र के लोगों को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इसलिए यह तो अब कहना गलत है कि हृदय रोग केवल बूढे व्यक्तियों को ही होता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से भी कम उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक 20 साल की उम्र के बाद हर 5 साल में कोलेस्ट्रॉल चेकअप करवाना चाहिए।
Myth: हृदय रोग अधिकतर पुरुषों को ही होता है?
Fact: हृदय रोग लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करता है। लिंग के आधार पर लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए सतर्क रहना और नियमित जांच कराना चाहिए और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए।
Myth: दिल की बीमारियों की रोकथाम संभव नहीं है
Fact: सेहतमंद आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान न करने, तनाव का प्रबन्धन करने, नियमित जांच के द्वारा दिल की बीमारियां की संभावना को कम किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
