Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
World Heart Day 2023: 'विश्व हृदय दिवस' आज, जानें इतिहास, थीम, महत्व और शेयर करें ये कोट्स
World Heart Day 2023: हृदय, हार्ट या दिल कह लीजीए, यह हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो कि हमारे शरीर में एक पंप सिस्टम की तरह काम करता है। अगर दिल या उसमें होने वाली ब्लड सर्कुलेशन में किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई तो व्यक्ति हार्ट अटैक, स्ट्रौक और हार्ट फेल का शिकार हो जाता है और यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ा इतिहास थीम और महत्व ।

विश्व हृदय दिवस का इतिहास
दुनिया में पहली बार विश्व हृदय दिवस 24 सितंबर 2000 को मनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बार्ड डी लूना को विश्व हृदय दिवस मनाने का विचार आया। इस विचार पर उन्होंने एक रिपोर्ट पेश की, जिसे अपना लिया गया और वर्ष 2000 में हृदय दिवस मनाया गया। बाद में 2012 से 2025 तक 25 फीसदी वैश्विक मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाने का फैसला लिया गया।
विश्व हृदय दिवस 2023 की थीम
प्रतिवर्ष हृदय दिवस की एक खास थीम होती है, जिसके मुताबिक इस दिन को मनाते हैं। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस 2023 की थीम 'यूज हार्ट, नो हार्ट (Use Heart, Know Heart) यानी हृदय का उपयोग करें और हृदय को जानें।
इसलिए मनाते है?
दिल की बीमारियों का मुख्य कारण गंदी लाइफस्टाइल, खराब खानपान, एक्सरसाइज की कमी और स्मोकिंग को माना जाता है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़े बताते हैं कि हर साल करीब 1 करोड़ 79 लाख लोगों की मृत्यु सिर्फ कार्डियोवस्कुलर डिजीज की वजह से हो रही है। कोरोना के बाद स्थितियां पहले से भी गंभीर हो गए हैं। ऐसे में वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर अवेयरनेस पैदा करने के लिए लोगों को हार्ट की सेहत के प्रति सचेत किया जाता है।
इन मैसेजे से करें विश
1. व्यायाम और योग को अपने जीवन
का हिस्सा बनाले, इससे आपका शरीर
भी स्वस्थ्य रहेगा और आपका हृदय
भी चुस्त तंदुरुस्त रहेगा।
Happy World Heart Day
2. विश्व हृदय दिवस के अवसर पर,
हम यह कामना करते है की
आपका दिल हमेशा स्वस्थ और खुश रहे,
इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें
और अपने दिल को हमेशा अच्छा रखें !!
Happy World Heart Day
3. जीवन तब अधिक सुंदर और अधिक मजेदार होता है
जब आपके पास एक ऐसा दिल हो जो सही से धड़कता हो।
Happy World Heart Day
4. किसी दिल को खुश करना
किसी को भी देने के लिए
सबसे प्यारा उपहार है.
Happy World Heart Day
5. स्वस्थ्य हृदय के लिए यह फार्मूला भी अपनाया करो,
फुर्सत निकालकर दोस्तों के साथ वक़्त बिताया करो.
Happy World Heart Day
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
