Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
World Heart Day : घर बैठे ऐसे पता करें दिल में ब्लॉकेज है या नहीं, इन तरीको से मिलेगा एक्यूरेट रिजल्ट
Heart function test at home : घर बैठे दिल में ब्लॉकेज (आर्टरी ब्लॉकेज) का सटीक पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि यह एक मेडिकल कंडीशन है जिसका पता आमतौर पर कुछ टेस्ट जैसे ईसीजी या इकोकार्डियोग्राफी के माध्यम से पता चल पाता है।
हालांकि, अगर आप चाहे तो कुछ सामान्य संकेत और लक्षण ऐसे होते हैं जिन पर ध्यान देकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि आपके दिल में ब्लॉकेज है या नहीं और समय रहते गंभीर खतरे टाल सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस डेली रुटीन एक्टिविटीज पर ध्यान देकर आप हार्ट के साथ होने वाली गड़बड़ी का पता लगा सकते हैं। सोशल मीडिया में फेमस न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर चंद्रिल चुग ने बताया कि घर बैठे कैसे आप दिल की कमजोरी का पता लगा सकते हैं।
कमर के नाप से मालूम करें
एक रिसर्च के मुताबिक किसी पुरुष की कमर का साइज 37 इंच से ज्यादा है तो उसका दिल कमजोर हो सकता है। वहीं महिलाओं में यह लिमिट 31.5 इंच है। पुरुषों में 40 इंच और महिलाओं में 35 इंच मोटापे को दर्शाता है, जो दिल के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। मोटापा गंदा कोलेस्ट्रॉल की वजह बनता है और फिर यह नसों के अंदर ब्लॉकेज का कारण भी बन सकता है।
सीढ़ियां चढ़कर पता करें
सीढ़ियों पर चढ़कर आप हार्ट टेस्ट का सबसे आसान तरीका है, अगर आप एक मिनट में 40 सीढ़ियां चढ़ लेते हैं, तो आपका हार्ट स्वस्थ है और अगर सीढ़ियां चढ़ने में आपको अधिक समय लगता है या सीढ़ियां चढ़ते हुए आपकी सांस फूलती है, तो आपको दिल का चेकअप कराने की बेहद ज्यादा जरूरत है।
हार्ट रेट से पता लगाएं
पल्स रेट या हार्ट रेट को गिनकर भी आप हार्ट ब्लॉकेज है या नहीं इस बारे में पता कर सकते हैं। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के मुताबिक सामान्य स्थिति में एक इंसान की हार्ट रेट एक मिनट के अंदर 60 से 100 बीट्स के बीच होनी चाहिए। हालांकि, एथलीट्स की कई बार 40-50 के बीच भी होती है। कम हार्ट रेट के साथ सांस फूलना, सिर घूमना जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
सीने में दर्द या भारीपन
जब दिल की धमनियों में ब्लॉकेज होता है। आपको सीने के बीच में या बाईं ओर भारीपन, दबाव या जलन महसूस हो सकती है। यह दर्द शारीरिक मेहनत, तनाव या भोजन के बाद हो सकता है, और आराम करने पर ठीक हो सकता है।

इन लक्षणों को भी न करें अनदेखा
सांस लेने में कठिनाई : अगर दिल में ब्लॉकेज है, तो दिल को सही तरीके से काम करने में परेशानी हो सकती है, जिससे आपको सांस फूलने या सांस लेने में कठिनाई हो सकती है, विशेषकर शारीरिक गतिविधि के दौरान।
एड़ियों या पैरों में सूजन : ब्लॉकेज के कारण अगर दिल ठीक से रक्त पंप नहीं कर पाता है, तो शरीर के निचले हिस्सों में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिससे पैरों या एड़ियों में सूजन हो सकती है।
हाथों, कंधों या जबड़े में दर्द : कभी-कभी ब्लॉकेज का दर्द सिर्फ सीने में ही नहीं, बल्कि बाईं बाजू, कंधे, पीठ या जबड़े में भी महसूस हो सकता है।
चक्कर आना या बेहोशी : ब्लॉकेज के कारण अगर दिल में रक्त प्रवाह सही से नहीं हो रहा है, तो मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, जिससे चक्कर आना या बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सेफ्टी टिप्स
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज से के मरीज है तो इन नियमित समय पर दवाईयां खाकर आप इन स्थितियों को कंट्रोल कर ब्लॉकेज से बचने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
