Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Heart Day: क्या आप जानते हैं हार्ट अटैक से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत? रहें सावधान और दिल का रखें ख्याल
Symptoms Of Heart Attack In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और अनियमित खानपान दिल की सेहत पर सीधा असर डालते हैं। आजकल तो बहुत कम उम्र के लोगों को हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट आ रहे हैं जैसे कि शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला और भी ऐसे बहुत से लोग हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट अटैक (Heart Attack) को अक्सर लोग अचानक होने वाली घटना मानते हैं, मगर हकीकत यह है कि शरीर पहले से ही कुछ संकेत देकर हमें चेतावनी देता है। दुर्भाग्य से ज्यादातर लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं और जब तक सच का एहसास होता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इन शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो हार्ट अटैक से बचा जा सकता है।
इसलिए हर किसी के लिए इन संकेतों को जानना जरूरी है। आज वर्ल्ड हार्ट डे है तो इस खास दिन पर आइए जानते हैं वो 5 संकेत जो हार्ट अटैक आने से पहले शरीर हमें देता है।

1. बेवजह की थकान
कई बार ऐसा होता है कि हम कोई ऐसा भारी काम भी नहीं कर रहे हैं जैसे कि नॉर्मल रुटीन वॉक करने में, सीढ़ियां चढ़ने में और आरम करने के बाद भी थकान नहीं जाती। इसके अलावा लगातार सिर में दर्द बन रहता है तो ये इशारा है कि आपका हार्ट वीक हो रहा है और आपको सावधान रहने की जरूरत है।
2. बिना वजह के चक्कर आना
अगर आपको बिना किसी वजह के या बड़ी बीमारी के या फिर थकान के बार-बार चक्कर आ रहे हैं, आंखों के सामने अंधेरा छा रहा है और आप बेहोश हो रहे हैं तो ये इशारा है कि हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो रहा है।
3. सीने में हल्का दर्द भी है इशारा
लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक आता है तो सीने में असहनीय दर्द होता है, जलन होती है। लेकिन ऐसा नहीं है, कई बार एक महीने पहले से ही सीने में हल्का दर्द महसूस होता है जो रह-रहकर उठता है। इसके अलावा बॉडी के एक हिस्से में दर्द होना या सुन्न सा महसूस होना भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।
4. पैरों में सूजन या वजन बढ़ना
अगर आपका अचनाक से वजन बढ़ रहा है या पैरों में सूजन आ रही है तो उसे हल्के में न लें। ये इशारा है कि आपका हार्ट ब्लड पंप ठीक से नहीं कर रहा है।
5. अचानक से आंखों का नंबर बदलना
एक और हार्ट अटैक का इशारा है कि आपका अचानक से विजन चेंज हो रहा है। आपको डबल विजन की परेशानी हो रही है या फिर धूंधला दिखना, किसी भी चीज पर फोकस न कर पाना या फिर चक्कर आकर गिर जाना। अगर आपको ऊपर बताए गए कोई भी संकेत दिखाई दे रहे हैं तो सावधान हो जाएं और डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
