Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Myths Vs Facts : हेपेटाइटिस आनुवांशिक बीमारी है? जानें इससे जुड़े 5 झूठी बातें और इसका सच
Myths and Facts about Hepatitis: 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है इस दिन में लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता है जैसा कि आप लोग को मालूम है कि है लीवर संबंधित गंभीर बीमारी
है जिसके कारण प्रत्येक वर्ष विश्व में कई हजार लोगों की मृत्यु होती है। इसलिए दुनियाभर में इस दिन को मना कर लोगों को इस गंभीर बीमारी के बारे में अवेयर किया जाता है।

हालांकि हेपेटाइटिस को लेकर लोगों में कई सवाल और भ्रम है। हेपेटाइटिस को लेकर मौजूद झूठी जानकारी की वजह से लोग इन बातों पर विश्वास कर लेते है। आज यहां हम विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर आपको कुछ ऐसे 5 मिथक बता रहे हैं, जो अक्सर सच मान लेते हैं। लेकिन सच्चाई इनसे परे होती है। इसलिए हेपेटाइटिस को लेकर लापरवाही न बरते, ये बीमारी HIV जितनी ही खतरनाक है।
मिथक: सभी हेपेटाइटिस वायरस एक ही होते है?
फैक्ट: हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई अलग-अलग वायरस हैं जिनके संचरण के तरीके और इलाज भी अलग-अलग है। जहां हेपेटाइटिस ए और ई दूषित भोजन खाने से फैलता है, वहीं हेपेटाइटिस बी और सी ब्लड ट्रांसफ्यूजन और असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित सुई या उपकरण से टैटू बनाने से फैलता है। हेपेटाइटिस डी केवल हेपेटाइटिस बी के रोगियों में होता है।

मिथक : हेपेटाइटिस सी में थोड़ी सी वाइन पीना नुकसानदायक नहीं होता है?
फैक्ट: हेपेटाइटिस सी की समस्या होने पर एल्कोहल का थोड़ा सा भी सेवन लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है। रिचर्स के मुताबिक एल्कोहल का सेवन हेपेटाइटिस के संक्रमण को और बढ़ा सकता है।
मिथक: टॉयलेट सीट से भी हेपेटाइटिस सी का खतरा होता है?
फैक्ट: हेपेटाइटिस सी एक संक्रामक रोग है लेकिन जब कोई स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के रक्त के संपंर्क में आता है। तभी यह वायरस फैलता है। जैसे चोट कटने या चोट को खुला रखने पर तब यह समस्या होती है ना कि टॉयलेट सीट के प्रयोग से।
मिथक: हेपेटाइटिस एक आनुवंशिक/वंशानुगत बीमारी है जो माता-पिता से बच्चे में फैलती है?
फैक्ट: तथ्य: हेपेटाइटिस कोई आनुवांशिक बीमारी नहीं है और यह विरासत में नहीं मिलती है। बच्चे के जन्म के 24 घंटे के अंदर हैपेटाइटिस बी का टीका देना आवश्यक है। इससे भविष्य में बच्चे को हैपेटाइटिस बी से बचाव किया जा सकता है।
मिथक: सभी प्रकार के हेपेटाइटिस वायरस के खिलाफ वैक्सीन उपलब्ध है?
तथ्य: केवल हेपेटाइटिस ए और बी के खिलाफ वैक्सीन मौजूद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
