Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
World Hepatitis Day 2024: बारिश में क्यों बढ़ जाते हैं हेपेटाइटिस के मामले, जानें इससे बचने के उपाय
World Hepatitis Day 2024: हर साल 28 जुलाई को जागरूकता फेलाने के उद्देश्य से वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। इस दिन लोगों को इस बीमारी के बारे अवेयर किया जा सकता हे। वैसे आपको बता दें कि मानसून में हेपेटाइटिस ए और ई के मामले बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। इस वजह से डॉक्टर बारिश के मौसम में बाहर का खाने न खाने की सलाह देते हैं।
वैसे आप जानकर चौंक जाएंगे कि आपका फेवरेट गोलगप्पा या पानीपुरी भी आपको बीमार कर सकता हैं। आइए जानते हैं कि मानसून के मौसम में हेपेटाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं।

हेपेटाइटिस ए और ई होने के कारण?
हेपेटाइटिस ए वायरस होने की मुख्य वजह दूषित पानी या भोजन खाने से होता है, वहीं हेपेटाइटिस ई वायरस गंदगी और गंदे हाथों से खाना खाने के वजह से फैलता है। हेपेटाइटिस ए इतना खतरनाक होता है कि इससे संक्रमित इंसान दूसरे इंसान को यह बीमारी दे सकता है। इसलिए संक्रमित रोगी के सामान को बार-बार साफ और स्टरलाइज करने की जरूरत होती है।
इसलिए बारिश में बाहर खाने के लिए मना किया जाता है क्योंकि दूषित पानी से बने गोलगप्पे या चाट खाने से आप हेपेटाइटिस ए और ई के वायरस के चपेट में आ सकते हैं।
हेपेटाइटिस ए और ई के लक्षण
आमतौर पर 6 साल से कम उम्र के बच्चों में हेपेटाइटिस के लक्षण दिखने में 2 से 4 हफ्ते लग जाते हैं।
- पेट के ऊपरी भाग में दर्द
- गहरे रंग का पेशाब आना
- पीलिया
- वजन कम होना
- बुखार आना
- भूख न लगना
- त्वचा में खुजली होना
- जोड़ों में दर्द
- पीलिया होना
समय पर इलाज कराने से हेपेटाइटिस ए और ई को बढ़ने से रोका जा सकता है।
हेपेटाइटिस से बचने के उपाय
बारिश में दूषित पानी हेपेटाइटिस ए और ई का मुख्य कारण बनता है ऐसे में साफ-सफाई का ध्यान रखें और साफ पानी पिएं।
- बाहर जाने पर भरोसेमंद ब्रांड का बोतलबंद पानी पिए या फिर उबला पानी साथ में लेकर चलें।
- बारिश में कच्ची सब्ज़ियां खाने से बचें क्योंकि हो सकता है वो दूषित पानी में पकी हो।
- इसके अलावा सीफूड खाने से बचे क्योंकि बारिश में समुद्री जीव का प्रजनन काल होता है, तो उनमें खूब बैक्टीरिया होते हैं। इनका सेवन हेपेटाइटिस के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसके अलावा अधपका मांस भी आपको ये बीमारी दे सकता है।
- ऐसी जगह से खाना खाएं जहां सफाई को बहुत ज्यादा प्राथमिकता दी जाती हैं।
- खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोना न भूलें।
वैक्सीन लगवाएं
टीकाकरण हेपेटाइटिस ए से बचने का सबसे सटीक तरीका है कि इसका टीका लगा लें। जो आपको लंबे समय तक हर जोखिम से बचाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
