Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Idli Day 2024 : इडली या अप्पे? इन दोनों साउथ इंडियन डिश में से कौन है ज्यादा हेल्दी?
Idli vs Appe : वैसे नाश्ते में इंडियन डिशेज में कई सारे वैरायटीज के ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन लोग ब्रेकफास्ट में इडली सांभर, बड़ा, अप्पे और उपमा खाना ज्यादा प्रिफर करते हें। डाइटिशियन भी हमेशा साउथ इंडियन डिशेज की खूबियां गिनात हैं। साउथ इंडियन फूड्स की खासियत यह है कि इन्हें ताजे इंग्रेडिएंट्स के साथ बनाया जाता है।
इनको बनाने में चावल, दाल, हल्दी, करी पत्ता, राई जैसी हेल्दी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए खूब अच्छे माने जाते हैं। इसके अलावा ये बनाने में आसान होते हैं।
हालांकि अगर आप वेटलॉस पर है तो अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज होते होंगे कि इडली या अप्पे में ज्यादा सेहत के लिए क्या हेल्दी ऑप्शन हैं। आज हम आपकी ये परेशानी हल कर देते हैं। आइए जानते हैं कि अप्पे और इडली में से कौन ज्यादा हेल्दी है?
इडली क्यों हैं हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन?

इडली देशभर में सबसे पापुलर ब्रेकफास्ट आइटम्स में से एक है। ट्रेडिशनल तरीके से इडली बनाने के लिए चावल और उड़द की दाल को भिगोकर पीसने के बाद फर्मेंटेशन किया जाता है और फिर स्टीम से इन्हें पकाया जाता है। इडली एक लो-कैलोरी फूड है। 1 इडली में 40 कैलोरी होती है, अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इडली आपके लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।
इसके अलावा इडली हार्ट पैशेंट के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट हैं क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल, सैचुरेटेड फैट और फैट की मात्रा जीरो होती है। इडली में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, विभिन्न एंजाइम्स, फैट्स, अमिनो एसिड और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। एक हेल्दी ब्रेकफास्ट में आप 3-4 इडली खा सकते हैं। इसमें मौजूद आयरन और गुड फैट आपको कमज़ोर नहीं होने देता हैं और यह पचने में भी आसान होता है।

ब्रेकफास्ट में अप्पे हेल्दी है या नहीं?
अप्पे को चावल और उड़द दाल के घोल से बनाया जाता है। कुछ लोग सूजी, दही और सब्जी को मिक्स करके भी अप्पे बनाते हैं। अगर आप इसे ऑथेटिंक अप्पे खाना चाहते हैं तो ट्रेडिशनल तरीके से चावल और उड़द की दाल से बनाएं। अप्पे में बहुत ज्यादा फाइबर पाया जाता है जो आपके गट सिस्टम को दुरुस्त रखता है। डाइटिशियन के मुताबिक 4-5 अप्पे में करीबन 43 कैलोरी होती है, ये एक हेल्दी ब्रेकफास्ट हैं और से खाने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है।
दोनों में से क्या खाएं?
अप्पे और इडली दोनों ही हेल्दी ब्रेकफास्ट का विकल्प हैं। अगर आप वेटलॉस करना चाहते हैं तो आप दोनों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप कॉलेस्ट्रॉल के मरीज है तो इडली आपके लिए ज्यादा परफेक्ट रहेगा। दोनों को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं और दोनों ही आसानी से पच जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
