Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
World Kidney Day 2023: जानिए कब मनाया जाता है वर्ल्ड किडनी डे, इसकी थीम, महत्व और इतिहास

वर्ल्ड किडनी डे हर साल मार्च में दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस साल विश्व किडनी दिवस 9 मार्च को मनाया जाएगा। यह दिन किडनी के महत्व पर ध्यान देने वाला एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है। जिसका उद्देश्य दुनिया भर में किडनी की बीमारी और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम और प्रभाव को कम करना है। इस दिन लोगों को किडनी हेल्थ के बारे में बताया जाता है। वर्ल्ड किडनी डे इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन की एक संयुक्त पहल है। विश्व किडनी दिवस पास है ऐसे में आइए आपको इस दिन के महत्व के बारे में जानते हैं।
वर्ल्ड किडनी डे 2023 थीम
इस साल वर्ल्ड किडनी डे 9 मार्च को मनाया जाएगा। जिसकी थीम 'सभी के लिए किडनी स्वास्थ्य - अप्रत्याशित के लिए तैयारी, कमजोर लोगों का समर्थन' है। जिसमें लोगों को किडनी हेल्थ के बारे में जागरूक करने के साथ किडनी डिजिज से पीड़ित मरीजों की मदद के लिए समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
वर्ल्ड किडनी डे का इतिहास
विश्व किडनी दिवस की शुरूआत 2006 में की गई थी। जिसके बाद से हर साल, इस अभियान को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। शुरूआत में इस दिन को 66 देशों में मनाया गया। जिसके बाद धीरे-धीरे वर्ल्ड किडनी डे 100 से ज्यादा देशों में मनाए जाने लगा। इस दिनका उद्देश्य किडनी की स्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
वर्ल्ड किडनी डे का महत्व
वर्ल्ड किडनी डे एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि ये दिन लोगों को किडनी के महत्व के बारे में जागरुक करना है। इतना ही नहीं आपके शारीरिक स्वास्थ्य में किडनी की भूमिका के बारे में लोगों को बताना है। इस दिन लोगों के बीच किडनी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई देशों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। हर साल वर्ल्ड किडनी डे के लिए अलग-अलग थीम में तय की जाती है। जिसके अनुसार कार्यक्रम का आयोजन होता है।
( b इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications