Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
World Kidney Day 2024 : इस वजह से हर साल मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस, जानें इस दिन से जुड़ी खास बातें
World Kidney Day 2024 : हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस साल यानी 14 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जा रहा है। किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। दुनियाभर में करोड़ों लोगों की इससे जुड़ी बीमारियों की वजह से जान गंवानी पड़ती है।
आमजन किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक बन सकें इस वजह से हर साल विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ा इतिहास और महत्व-

विश्व किडनी दिवस का महत्व- (World Kidney Day Significance in Hindi)
आजकल ज्यादात्तर बीमारियां खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से हमारे सेहत को घेरती हैं। इनमें से एक किडनी भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में 80 करोड़ लोग क्रोनिक किडनी रोग जूझ रहे हैं। किडनी से जुड़ा रोग शरीर के अन्य रोगों को भी न्यौता देता है।
विश्व किडनी दिवस का इतिहास ( World Kidney Day History in Hindi)
विश्व किडनी दिवस की शुरुआत साल 2006 से हुई। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (आईएसएन) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन (आईएफकेएफ) ने विश्व किडनी दिवस मनाने की शुरुआत की। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को किडनी की सेहत के प्रति जागरूक करना है ताकि किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकें।
विश्व किडनी दिवस 2024 की थीम (World Kidney Day Theme 2024 in Hindi)
हर खास दिन की तरह इस साल विश्व किडनी दिवस की थीम भी निर्धारित की गई है। इस साल विश्व किडनी दिवस 2024 की थीम 'सभी के लिए किडनी स्वास्थ्य' यानी 'Kidney Health for All' है। जिसका मकसद लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरुक करना है।
वर्ल्ड किडनी डे कोट्स (World Kidney Day Quotes In Hindi 2024)
1. खाने-पीने में ऐसी चीजों का सेवन ना करें
जिससे आपकी किडनी हो जाएँ फेल,
शरीर में कमजोरी और परेशानी बढे
और समझ ना आये जिंदगी का खेल.
World Kidney Day
2. इस दिन अपनी किडनी को सुरक्षित रखें और प्रोटीन का सेवन नियंत्रित करें।
World Kidney Day
3. अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ वजन बनाए रखें और ज्यादा नमक खाने से बचें।
World Kidney Day
4. खुद की किडनी से है प्यार
तो घर का ही ले आहार।
World Kidney Day
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
