Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Kidney Test at Home : सिर्फ 5 मिनट में घर बैठे करें किडनी की जांच, ये है आसान सा तरीका
Kidney Test at Home : किडनी हमारे शरीर के सबसे मुख्य ऑर्गन में से एक हैं। किडनी का मुख्य काम होता है शरीर के अंदर जमी गंदगी को फिल्टर करके बाहर निकलना। इसके लिए किडनी सबसे पहले गंदगी को ब्लैडर में भेजता है जहां से विषाक्त पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। जब किडनी सही तरीके से फंक्शन नहीं करती है परिणामस्वरुप शरीर में कई सारी दिक्कतें शुरु हो जाती है। किडनी में प्रॉब्लम शुरु होते ही शरीर में वैसे इसके संकेत नजर आने लगते हैं।
अक्सर लोग शरीर के इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समझदारी के साथ हम कुछे संकेतों पर ध्यान दें तो किडनी डैमेज या फेलियर जैसी गंभीर समस्या से समय रहते बच सकते हैं।

किडनी डैमेज के लक्षण
किडनी डैमेज या फेल होने से पहले कई सारे शारीरिक संकेत देता है, इन्हें पहचानकर आप वक्त रहते किडनी फेलियर की समस्या से बच सकते हैं।
यूरिन कम हो जाना
- पैरो और एड़ियों में सूजन
- सांस लेने में परेशानी
- थकावट
- उल्टी होना
- चक्कर आना
- सीने में दर्द
- नाखूनों में सफेदी आना
- शरीर में लगातार खुजली होना
- बालों में रुखापन।
- इन सबके अलावा सबसे मुख्य संकेत होता है यूरिन में प्रोटीन का जमना।
वैसे आपको बता दें कि यूरिन में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा होना किडनी डैमेज होने का संकेत होता है। हमारी किडनी खराब है या नहीं इसका घर बैठे एक आसान सा उपाय करके मालूम सकते हैं। आइए जानते हैं इस घरेलू टेस्ट के बारे में-

यूरिन टेस्ट से करें पता
घर बैठे एक साधारण यूरिन टेस्ट के जरिए आप किडनी की बीमारी का पता लगा सकते हैं। यह बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक टेस्ट ट्यूब में यूरिन लीजिए। अब इसे किसी होल्डर की मदद से मोमबत्ती की फ्लैम यानी लौ पर 4 से 5 मिनट तक गर्म कीजिए। इसके बाद अगर यूरिन झागदार सफेद रंग में तब्दील होने लगे तो इसका मतलब है कि यूरिन में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा है। यह किडनी डैमेज होने का संकेत है, क्योंकि प्रोटीन के मॉलिक्यूल गर्मी के कारण जमने लगते हैं। अगर आपको ट्यूब पर सफेद परत जमती हुई नजर नहीं आती हैं, तो यह किडनी हेल्दी होने का संकेत होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
