Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Kidney Day 2023: किडनी फेल होने का क्या है कारण, जानिए बचाव का तरीका

कोई व्यक्ति अपनी लाइफ में तभी खुश रह सकता है, जब वो पूरी तरह से स्वास्थ्य हो। बॉडी के सभी पार्ट्स अच्छे से काम करें। जिसमें किडनी का हेल्थी रहना भी बहुत जरूरी हो। क्योंकि शरीर से अपशिष्ट निकालने और खून की सफाई करने में किडनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन आज कल किडनी से जुड़ी बीमारियों तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने किडनी का अच्छे से ख्याल रखें। लेकिन अपने हेल्थ का ध्यान रखने के बाद भी कई लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या हो जाती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको किडनी फेल होने के कारण और बचाव के बारे में बताने जा रहे हैं।
किडनी फेल होने का कारण
भारत में किडनी फेल होने की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिसका एक बड़ा कारण आपका खानपान और बदलती लाइफस्टाइल है। लेकिन इसके अलावा लोगों में तेजी से फैलती डायबिटीज की समस्या और ब्लड प्रेशर भी एक अहम कारण है। एक सर्वे के मुताबिक भारत में हर साल कम सम कम एक लाख लोगों की किडनी फेल होती है। जिसमें से सिर्फ 15 से 20 हजार लोगों का ही किडनी ट्रांसप्लांट होता है। अन्य लोगों को किडनी डायलिसिस के सहारे अपनी लाइफ गुजारनी पड़ती है। जिनमें से कई लोगो को समय से डायलिसिस न मिल पाने के कारण मौत का सामना करना पड़ता है।
किडनी फेल होने का इलाज
एक्सपर्ट्स की माने तो किडनी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियों का इलाज संभव है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप समय रहते अपनी बीमारी को पहचान सकें और उसका ट्रीटमेंट कर सकें। कई केस में किडनी से जुड़ी बीमारी का समय रहते इलाज नहीं हो पाता है, जिस कारण डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट करवाना पड़ता है। अगर हम अपने लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर लें और हेल्दी लाइफस्टाइल चुनें तो इस समस्या से निपटा जा सकता है।
इन बातों का रखें ख्याल
1. हाइड्रेटेड रहें
किडनी को आपके शरीर से अपशिष्ट और टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें।
2. हेल्दी डाइट
फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ अपनी डाइट में शामिल करें। हेल्दी डाइट आपकी किडनी की रक्षा करने में मदद कर सकता है।
3. एक्सरसाइज
रेगुलर एक्सरसाइज और योग करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। तनाव, डिप्रेशन से भी आप दूर रहते हैं।
4. डायबिटीज को रखें कंट्रोल
अगर आपको डायबिटीज है तो आप अपने ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखें। क्योंकि हाई ब्लड शुगर आपके किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
5. ब्लड प्रेशर करें मैनेज
हाई ब्लड प्रेशर आपके किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए अपने ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।
6. रेगुलर किडनी फंक्शन टेस्ट करवाएं
किडनी की नियमित जांच से किडनी से जूड़ी समस्याओं का समय रहते पता चल सकता है। जिससे आपको सही इलाज और बेहतर परिणाम मिलता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
