Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Home Test For Liver: आपकी चाल ही खोल देगी लिवर की पोल, घर बैठे पता लगाएं लिवर ठीक है या नहीं?
World liver day 2024: लिवर हमारे शरीर के सबसे जरुरी अंग में से एक है। लिवर भोजन पचाने के साथ ही शरीर में जमी गंदगी को निकालने का काम करता है। इसके अलावा भी लिवर दिनभर में 500 से ज्यादा काम को अंजाम देकर शरीर के फंक्शन को दुरुस्त रखता है।
अगर लिवर में थोड़ी सी खराबी आ जाए तो इसका सीधा असर बॉडी के फंक्शन पर पड़ता है। कई बार बिना लक्षण दिखे ही अचानक से पता चलता है कि लिवर पूरी तरह डैमेज हो चुका है। इस कंडीशन में सिर्फ ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प बचता हैं। कुछ जरुरी चीजों पर ध्यान देकर आप लिवर डैमेज की समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी चाल पर ध्यान देने की जरुरत हैं।

हर साल 19 अप्रैल को लिवर की सेहत के प्रति जागरुक करने के लिए वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। लिवर की सलामती के लिए आइए जानते हैं कि कैसे आप घर बैठे लिवर की जांच कर सकते हैं।
घर बैठे कैसे पता लगाएं लिवर डैमेज?
Express.co.uk की एक रिपोर्ट के मुताबिक लिवर डैमेज की वजह से आपका व्यवहार, मूड, बोलने के ढंग, नींद न आना और चलने तक में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लीवर की खराबी को पकड़ने के लिए आप अपनी चाल की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजें करनी हैं।
1- चलते हुए अचानक से आपकी चाल तेज हो जाती है या फिर आप धीरे-धीरे चलना शुरू कर देते हैं तो ये लिवर में खराबी का संकेत होता है।
2-अगर आपको चलते-चलते अचानक से गिरने जैसा अनुभव होता है तो आपको सचेत होने की जरुरत है।

एडवांस स्टेज का कैसे पता लगाए
बिना लक्षण दिखे अचानक ही मालूम चलता है कि लीवर पूरी तरह से डैमेज हो चुका है। इससे बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना बेहद जरुरी है। आंख में पीलापन, पेट का फूलना, खून की उल्टी, स्टूल में ब्लड आना, बेहोशी, पेट में पानी आना जैसे लक्षण एडवांस स्टेज का संकेत हैं।
लिवर को डैमेज होने से कैसे बचाएं
- लाइफस्टाइल में सुधार करें, बाहर का जंक फूड और पैकेड फूड न खाएं और तला-भुना खाने से बचे।
- बॉडी बिल्डिंग के लिए डिब्बाबंद प्रोटीन और स्टीरॉयड लेने से बचे।
- हैल्थ चैकअप करवा रहे हैं तो लिवर फंक्शन टैस्ट, हैपेटाइटिस बी और सी, अल्ट्रासाउंड जरूर करवाएं।
- लगभग 40-45% लिवर पेशेंट्स में अल्कोहल जिम्मेदार होता है। कोशिश करें इसका सेवन करने से बचे, इसके अलावा अल्कोहॉलिक लोगों को फाइब्रो स्कैन टैस्ट करवाना चाहिए।
- शरीर में फैट नहीं जमने दें।
- रेगुलर 20 मिनट वॉक करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
