Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
World Liver Day: लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक, जानिए रेसिपी और पीने के फायदे
लिवर हमारे शरीर में खून की सफाई, पाचन और फेट, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के चयापचय सहित लगभग 500 शारीरिक कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है। हालांकि बहुत ज्यादा जंक, अनहेल्दी और फ्राइड फूड खाने और बहुत ज्यादा शराब पीने से लिवर कमजोर हो सकता है।
लिवर हमारे शरीर के मुख्य डिटॉक्स अंग के रूप में जाना जाता है, चयापचय, इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में आपके लिवर द्वारा किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान में रखते हुए, समय-समय पर लिवर को डिटॉक्सिफाई करके लिवर के हेल्थ को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।

ऐसे में अगर आप भी अपने लिवर को हेल्दी रखने के लिए किसी हेल्दी ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक हेल्दी लिवर डिट्रॉक्स ड्रिंक की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे पीने से आप अपने लिवर को साफ कर सकते हैं और उसे हेल्दी रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं लिवर डिटॉक्स ड्रिंक बनाने की रेसिपी और इसे पीने के फायदे के बारे में...
लिवर डिटॉक्स ड्रिंक रेसिपी
सामग्री
* खीरा - 1
* चुकंदर - 1
* सेब - 1
* धनिया की पत्ती - 1 कप
बनाने की विधि
1. खीरा, चुकंदर, सेब को धुलकर काट लें।
2. इसके बाद एक मिक्सर जार में सभी चीजों को डालकर ब्लेंड कर लें।
3. आपका हेल्दी ड्रिंक तैयार है, इसे गिलास में निकाले और फ्रेस-फ्रेस पी लीजिए।
लिवर के लिए ड्रिंक के हेल्थ बेनिफिट्स
1. खीरा
लिवर को हेल्दी रखने के लिए हमारे शरीर को पोटौशियम बहुत जरूरी होता है। खीरे में पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है जो हमारे ब्लड में रेड ब्लड वैसल्स का निर्माण करता है। इसलिए खीरे में लिवर को हेल्दी रखने और लिवर हीट को कम करने की क्षमता होती है।
2. चुकंदर
चुकंदर में फास्फोरस, पोटैसियम और आयरन के गुण पाए जाते हैं जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है। रोजाना चुकंदर का जूस पीने से आपका लिवर क्लीन रहता है, फैटी लिवर की प्रॉब्लम से भी छुटकारा मिलता है।
3. सेब
सेब हमारे पूरे शरीर के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। रोजाना एक सेब का सेवन करने से लिवर हेल्दी रहता है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते है तो अपनी डाइट में सेब को जरूर शामिल करें। कुछ स्टडी में भी खुलासा हुआ है कि उच्च फाइबर वाले फल, जैसे सेब फैटी लिवर की समस्या के लिए काफी फायदेमंद होता है।
4. धनिया की पत्ती
धनिया की पत्तियों में एल्कलॉयड और फ्लेवोनॉयड्स के गुण मौजूद होते हैं जो आपके लिवर को साफ करने और उन्हें हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
