Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Lung Cancer Day 2024: सीने में हो रही जलन को मामूली एसिडिटी न समझे, ये हो सकता है लंग कैंसर का इशारा
World Lung Cancer Day 2024 : ज्यादा खा लेने या कभी-कभी बदहजमी के वजह से सीने में जलन होने लगती हैं। हम में से कई लोग कई बार इसे मामूली एसिडिटी या हार्ट बर्न समझकर इग्नोर कर देते हैं। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप भी लंबे समय सीने की जलन से परेशान हैं, तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए बल्कि डॉक्टर से मिलना चाहिए। क्योंकि ये लंग कैंसर यानी फेफड़ों के कैंसर का भी संकेत हो सकता है।
डॉक्टर के अनुसार लंग कैंसर में फेफड़ों में आसामान्य सेल्स के अनियंत्रित होकर बढ़ने लगती है। ये सेल्स तेजी से बढ़ते हैं और फेफड़ों के कार्यप्रणाली को बाधित करने लगते हैं। लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानना कठिन हो सकता है, लेकिन अगर सही समय पर इसका पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है।

सीने में जलन कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे इनडाइजेशन, गैस्ट्रिक समस्याएं, एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न, लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है और इसकी वजह से दूसरी समस्याएं हो रही हैं, तो यह लंग कैंसर का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं लंग कैंसर के दूसरे कारण और कैसे आप इस खतरनाक बीमारी को टाल सकते हैं।
लंग कैंसर के शुरुआती वजह?
लगातार खांसी
अगर आपको खांसते हुए तीन हफ्तों से अधिक समय हो गया हैं और उसमें खून आता है, तो यह लंग कैंसर का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।
सांस लेने में कठिनाई
सांस लेने में दिक्कत आना भी लंग कैंसर का एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकता है। सीढ़ियां चढ़ते हुए या एक्सरसाइज करने के दौरान भी सांस फूलने लगे, तो यह इशारा है कि फेफड़ों की कार्यक्षमता कम हो रही है। यह स्थिति फेफड़ों में ट्यूमर के बढ़ने के कारण हो सकता है।
सीने में दर्द
लंग कैंसर में सीने में दर्द एक आम लक्षण हो सकता है, जो गहरी सांस लेने, खांसने या हंसने पर बढ़ जाता है। यह दर्द फेफड़ों में सूजन या ट्यूमर के कारण होता है।
आवाज का बदलना
लंग कैंसर की वजह से आवाज अचानक से भारी लगने लगती हैं, जिससे बोलने में दिक्कत आने के साथ ही गले में खराश रहना भी एक सामान्य लक्षण है, जो इसकी गंभीरता बताता है।
सीने में दर्द
लंग कैंसर में सीने में दर्द एक आम लक्षण हो सकता है, जो गहरी सांस लेने, खांसने या हंसने पर बढ़ जाता है।
वजन कम होना
अगर आपका वजन अचानक से कम हो रहा है, तो यह भी इस कैंसर से जुड़ा एक कारण होता है।
इन चीजों का परहेज करें
धूम्रपान से बचें
स्मोकिंग लंग कैंसर की सबसे बड़ी वजह है। इसे अपनी लाइफस्टाइल से निकालकर आप अपने कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। धूम्रपान छोड़ने से फेफड़े स्वस्थ रहते है और दूसरी सांस से जुडी समस्या भी नहीं होती हैं। अगर आपके ईद-गिर्द भी कोई धूम्रपान कर रहा है, तो उससे भी दूर रहें।
हेल्दी डाइट फॉलों करें
अपनी डाइट में फल, सब्जियां और फाइबर युक्त आहार लेकर कैंसर का खतरा टलता हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार फेफड़ों के सेल्स को स्वस्थ रखता है अच्छी डाइट लेना आपके फेफड़ों को डैमेज होने से बचा सकता है।
प्रदूषण से बचें
प्रदूषण और हानिकारक रसायनों के संपर्क से रहने से भी आप प्रदूषण का शिकार बन सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि स्वच्छ हवा में रहने से फेफड़ों को ऑक्सीजन की अच्छी मात्रा मिलती है जिससे लंग सालों स्वस्थ रहते हैं इसलिए प्रदूषण से बचकर रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
