Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
World Malaria Day 2023: बिना केमिकल यूज किए मच्छरों के डंक से बचने के तरीके, जेब भी नहीं होगी ढ़ीली
प्रत्येक वर्ष मच्छरों से होने वाली बीमारियों और इसकी गंभीरता को समझाने के लिहाज से हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस बनाया जाता है।
विश्व स्वास्थय संगठन ने इस साल विश्व मलेरिया दिवस की थीम रखी गई है 'Ready To Combat Malaria' यानी मलेरिया से लड़ने के लिए तैयार।
इस थीम के पीछे का मकसद लोगों को मलेरिया से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए जागरूक करना है। इस मलेरिया दिवस में आइए जानते हैं कि कैसे हम मलेरिया से लड़ने के लिए तैयार है। हम आज यहां कुछ ऐसे उपाय लाएं, जिसमें बिना किसी खतरनाक केमिकल को यूज किए बिना आप मच्छरों को मात दे सकते हैं।

हल्के रंग के कपड़े पहनें
गहरे रंग पहनने से मच्छर बहुत तेजी से आकर्षित होते हैं। जबकि हल्के रंगों को पहचानने में उन्हें काफी वक्त लगता है इसलिए जब भी आप सोने जाएं तब हल्के रंग के कपड़े पहनें, इससे मच्छर कम काटेंगे।
पंखे को तेज करके सोना
सोते वक्त पंखे की स्पीड तेज कर दें। इससे मच्छर एक जगह पर स्थिर होकर आपको काट नहीं पाएंगे।
मच्छरदानी का प्रयोग करें
यह सबसे आसान और सुरक्षित तरीकों में से एक है, सोते वक्त अगर आप मच्छरदानी का उपयोग करते हैं तो आपको मच्छर छू भी नहीं सकता। बस इस बात का ध्यान रखें कि मच्छरदानी में कोई छेद ना हो।
मच्छरों को घर के अंदर और बाहर कंट्रोल करें
इंडोर: खिड़कियों और दरवाजों पर स्क्रीन या भारी पर्दो का इस्तेमाल करें। इनमें कोई छेद हो तो मच्छरों को बाहर रखने के लिए इसे तुरंत ठीक कर लें।
आउटडोर: मच्छर सिर्फ 14 दिनों में प्रजनन कर सकते हैं, इसलिए मच्छरों को पानी में या उसके पास अंडे देने से रोकने के लिए साफ-सफाई पर ध्यान दें। सप्ताह में एक बार पुराने गमले टायर, बाल्टियां, प्लांटर्स या कचरा पात्र और कूलर जैसे पानी भरने वाली वस्तुओं की सफाई करें।
नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट इस्तेमाल करें
ऐसे कई नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट हैं जिनका उपयोग कर आप खुद को मच्छरों के काटने से बचा सकते हैं। सिट्रोनेला का तेल, नीलगिरी का तेल और नीम का तेल कुछ सबसे प्रभावी मॉस्किटो रिपेलेंट हैं। आप इन तेलों को अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं या मच्छरों को दूर भगाने के लिए डिफ्यूज़र में इस्तेमाल कर सकते हैं। मच्छरों को दूर रखने के लिए आप अपने बगीचे में लैवेंडर, तुलसी और पुदीना जैसे पौधों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
