Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
World Mental Health Day 2023: Quotes और Slogan, जो आपके दिमाग को रखेंगे पॉजिटिव
World Mental Health Day 2023 : मानसिक स्वास्थ्य आज सबसे बड़ा मुद्दा है। तनाव के कारण बड़ी संख्या में युवा आबादी इसका शिकार हो रही है। इसी कारण लोग आत्महत्या कर रहे हैं। जरूरत है लोगों को मानसिक रूप से मजबूत करने की। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हर साल 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाता है।
रिपोर्ट के अनुसार आज करीब 1 मिलियन से अधिक लोग मानसिक विकार के साथ जी रहे हैं जिसके फलस्वरूप प्रत्येक 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करके खुद की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। ज्यादतर मानसिक रोगों में से लगभग 50 फीसदी मामले 14 वर्ष की आयु तक शुरू होते हैं। ऐसे में इस समरस्या की तरफ हमें खास ध्यान देनी की जरुरत हैं।

इस दिन दिमागी बीमारियों पर चर्चा की जाती है और लोगों को बताया जाता है कि इसके लक्षणों कैसे पहचानें, कोई संदिग्ध मरीज नजर आ रहा है तो उसके साथ कैसा बर्ताव करें? डॉक्टरों के मुताबिक, सकारात्मकता इस बीमारी से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है। मरीज के आसपास सकारात्मक वातावरण रखें। उसे अच्छी और सकारात्मक किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। साथ ही अच्छे विचार वाले कोट और स्लोगन पढ़ने के लिए दें। वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर आप अपनो को जरुर भेजें ये मैसेज और मेंटल हेल्थ के प्रति जागरुक करें।
1. सकारात्मक सोच है, तो मानसिक बीमारी दूर है और जो शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ है वो सुखी जरूर है।
2. आप कई बार कठिन दौर से गुजरते हैं - यही जीवन है। जो हुआ है अच्छे के लिए हुआ है, आपको नकारात्मक में भी सकारात्मकता ढूंढनी चाहिए।
3: कभी-कभी हमें दवाईयों की जरूरत नहीं होती, जरूरत होती है मानसिक शांति की। दिमागी शांति जो जिंदगी को स्वस्थ और खुशहाल बना सके। वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 2023 की शुभकामनाएं...
4: अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि स्वस्थ शरीर के लिए एक स्वस्थ दिमाग बहुत जरूरी होता है... विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस को याद कर रखें अपना ख्याल।
5 : उम्मीद एक बहुत ही ताकतवर चीज है। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं, यह किसी जादू से कम नहीं है।
6: मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही खुशहाल हो सकता है, तो रहें वास्तव में स्वस्थ... विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं...
7. कोई फर्क नहीं पड़ता कि रास्ता कितना कठिन है, खुद पर यकीन हो तो कुछ भी आसान बन सकता है।
8: आपके चेहरे पर एक मुस्कुराहट होने का मतलब यह नहीं है कि आप पूरी तरह ठीक हैं। तो बात करें और जिंदगी को सुलझाएं...
9. आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संकल्प लें कि नकारात्मकता को त्याग कर अपने मन को सकरात्मकता की तरफ केंद्रित करेंगे और मन को तनाव मुक्त एवं स्वस्थ बनाने का प्रयास करेंगे।
10. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मस्तिष्क में खूबियां खूब है, पर इसका स्वस्थ होना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
