Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
हथिनी के दूध में होता है 60 प्रतिशत से ज्यादा अल्कोहल, एक बोतल व्हिस्की और रम में नहीं मिलेगा इतना अल्कोहल
भारत के हर घर में सुबह-सुबह गाय या भैंस का दूध आता ही है। अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत ही एक गिलास दूध या फिर चाय, कॉफी से होती है। दूध में मौजूद पोषक तत्व आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें बकरी का दूध पीना बेहद पसंद होता है। लेकिन अगर आपसे कहा जाएं कि एक जानवर ऐसा भी है जिसका दूध पीने से आप पूरी तरह नशे में झूम सकते हैं तो क्या आप याकिन करेंगे?
एक जानवर ऐसा भी है, जिसके दूध में शराब या दारू से भी ज्यादा मात्रा में अल्कोहल होता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार हथिनी के दूध में बहुत ज्यादा मात्रा में अल्कोहल पाया जाता है। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने भीकई रिसर्च की है। तो आइए जानते हैं हथिनी के दूध में मौजूद अल्कोहल को लेकर क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

हथिनी के दूध में होता है अल्कोहलं?
हथिनी का दूध पीकर कोई भी इंसान पूरी तरह झूम सकता है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि हाथी को गन्ना खाना बहुत पसंद होता है, और गन्ने में अल्कोहल बनाने वाले तत्व ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। इसीलिए हथिनी के दूध में अल्कोहल की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
हथिनी का दूध इंसानों के लिए खतरनाक
कुछ शोधकर्ताओं का ये भी मानना है कि हथिनी का दूध इंसानों के पीने लायक नहीं होता है। ये इंसानों के सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विज्ञान के मुताबिक कोई भी फ्रेश चीज बिना फर्मेंटेशन के अल्कोहल नहीं बन सकती है। जिस कारण हथिनी के दूध में अल्कोहल होने और उसको पीने से नशा होने का दावा विश्वसनीय नहीं लग रहा है। हालांकि, कुछ स्टडी में यह बात सामने आई है कि हथिनी के दूध में पाए जाने वाले केमिकल इंसानों के सेहत के लिए काफी हानिकारण हो सकते हैं।
हथिनी के दूध में फेट और प्रोटीन बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जिसे पचाना इंसानों के लिए काफी मुश्किल हो सकता है। हथिनी के दूध में 82.44 फीसदी पानी, 17.56 फीसदी सॉलिड कंटेंट, 5.23 फीसदी प्रोटीन, 15.10 फीसदी फैट और विटामिन ई पाया जाता है, वहीं मौसम बदलने के साथ हथिनी के दूध में प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है।
अफ्रीकी हाथी के दूध में 62 फीसद होता है अल्कोहल
2015 में जर्नल ऑफ डेयरी साइंस में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, हथिनी के दूध में पाए जाने वाले केमिकल किसी भी अन्य जानवर की तुलना में बहुत ज्यादा हैं। इस स्टडी में यह बात भी सामने आई है कि अफ्रीकी हाथी के दूध में 62 प्रतिशत अल्कोहल होता है जो व्हिस्की की बोतल में पाए जाने वाले अल्कोहल की मात्रा से बहुत ज्यादा होता है।
हथिनी के दूध में बड़ी मात्रा में ओलिगोसेकेराइड नाम का कार्बोहाइड्रेट भी होता मौजूद है, जो डेयरी पशुओं में कम होता है। इसलिए हाथी का दूध इंसानों की सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
