Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस वजह से हर साल मनाया जाता है World Milk Day, इन कोट्स से दूध पीने के फायदे गिनाएं
World Milk Day 2024 : दूध हमारे शरीर के लिए अमृत से कम नहीं है। हमारे देश में बड़े से लेकर बच्चे तक शरीर को जरूरी मिनरल्स की कमी पूरी करने के लिए दूध का सेवन करते है। दूध के इस महत्व को ध्यान में रखते हुए हर साल 1 जून के दिन विश्व दुग्ध दिवस यानी वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि क्यों 1 जून के दिन विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है और इसकी शुरूआत कहां से हुई थी?
साल 2001 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने दूध को ग्लोबल फूड के रूप में स्थापित करने और डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए विश्व दुग्ध दिवस यानी वर्ल्ड मिल्क डे मनाने की शुरुआत की। हालांकि, वर्ल्ड मिल्क डे को अभी तक संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता नहीं दी गई है।

दुग्ध दिवस को मनाने के पीछे की वजह लोगों को दूध से होने वाले फायदों के बारे में बताना है। इसके अलावा डेयरी व्यवसाय आज एक अरब से अधिक लोगों का आजीविका का जरिया बन चुका है।
विश्व दुग्ध दिवस 2024 थीम
विश्व दुग्ध दिवस 2024 की खास थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। इस साल थीम का उद्देश्य लोगों को अच्छे भोजन, स्वास्थ्य और पोषण में डेयरी क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस थीम के जरिए दुनियाभर के लोगों को वर्ल्ड मिल्क डे पर जागरूक किया जाएगा।
अलग है नेशनल मिल्क डे?
भारत में हर साल 26 नवंबर को नेशनल मिल्क डे मनाया जाता है। भारत में इस दिन को डॉक्टर वर्गीज कुरियन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्हें भारत में श्वेत क्रांति का जनक भी कहा जाता है, उन्हें 'मिल्क मैन' के नाम से भी जाना जाता है।
World Milk Day Quotes 2024
- दूध से स्वास्थ्य बढ़े, तन और मन में आये सुख-शांति।
- दूध प्रकृति का यह सुनिश्चित करने का तरीका है कि हम स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रहें।
- दूध एक पौष्टिक आहार है जो शरीर को मजबूत बनाता है और आत्मा को तरोताजा करता है।
- दूध हमारे शरीर को एनर्जी देने का एक विकल्प है, रोज करें इसका सेवन।
- दूध की महिमा गाओ, जीवन में खुशहाली लाओ।
- किसी भी समुदाय के लिए शिशुओं को दूध पिलाने से बेहतर कोई निवेश नहीं है।
- दूध में कैल्शियम होता है। यह आपके दांतों और हड्डियों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है। - जॉन मालम

World Milk Day Wishes
- कौन कहता है,
की अमृत हमने देखा नहीं,
सवेरे सवेरे उठ कर जो तुम दूध पीते हो,
वो गाय का दूध अमृत ही तो है,
हैप्पी वर्ल्ड मिल्क डे!
- दूध से ही मिलती है एनर्जी,
दूध से ही है अच्छी सेहत,
पीना इसे न छोड़ना कभी,
नहीं तो कैसे मिलेगी हमें ताकत,
विश्व दूध दिवस की शुभकामनाएं
- विश्व दुग्ध दिवस के इस अवसर पर विटामिन और खनिजों, विशेष रूप से कैल्शियम के उत्कृष्ट स्रोत के बारे में जरूर बात करें। हैप्पी मिल्क डे 2024!
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
