Latest Updates
-
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज
World Milk Day पर अपनों को बताएं दूध पीने के 10 बेमिसाल फायदे, हड्डियां रहेंगी वज्र जैसी मजबूत
World Milk Day 2026: बचपन से ही हम सुनते आए हैं कि सबसे पहले एक गिलास दूध खत्म करो! अब हम अपने बच्चों को भी यही कहते हैं। यह एक ऐसा वाक्य है, जो हममें से लगभग हर भारतीय ने अपने बचपन में रोज सुबह सुना है। चाहे स्कूल जाने की जल्दी हो या खेलकूद के बाद की थकान, हमारी मां या दादी-नानी के पास हर समस्या का एक ही अचूक इलाज होता था गुनगुना दूध। बचपन में भले ही हम इसे पीने में आनाकानी करते थे, लेकिन सच तो यह है कि दूध सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं, बल्कि प्रकृति द्वारा इंसानों को दिया गया एक संपूर्ण और जादुई उपहार है। आयुर्वेद में तो दूध को 'पूर्ण आहार' और शरीर का 'ओज' यानी ऊर्जा बढ़ाने वाला अमृत माना गया है। मगर आज की आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और डिब्बाबंद सप्लीमेंट्स के दौर में हम अक्सर सेहत के इस सबसे पुराने और भरोसेमंद साथी को भूलते जा रहे हैं। इसी महत्व को याद दिलाने के लिए हर साल 1 जून को दुनिया भर में विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि आखिर इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और क्यों हुई? आइए, इस खास मौके पर जानते हैं विश्व दुग्ध दिवस का इतिहास और दूध पीने के वे 10 बेमिसाल फायदे, जो आपके और आपके अपनों के स्वास्थ्य को पूरी तरह बदल सकते हैं।

जानिए क्यों और कब से हुई विश्व दुग्ध दिवस की शुरुआत?
दूध के वैश्विक महत्व को पहचानने और डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए इस विशेष दिन को अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर पर जगह दी गई। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2001 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO - Food and Agriculture Organization) द्वारा इस दिन को स्थापित किया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे के उद्देश्य की बात करें तो इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में दूध को एक वैश्विक भोजन के रूप में बढ़ावा देना, पोषण में इसके महत्व को रेखांकित करना और उन करोड़ों किसानों व पशुपालकों के प्रति आभार व्यक्त करना है जो दिन-रात मेहनत करके इसे हमारे घरों तक पहुंचाते हैं। तब से लेकर आज तक, हर साल 1 जून को यह दिन पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
दूध पीने के 10 बेमिसाल फायदे जिन्हें आपको अपने अपनों के साथ जरूर शेयर करना चाहिए
1. हड्डियों और दांतों को बनाए वज्र जैसा मजबूत
दूध को कैल्शियम का सबसे बेहतरीन और प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस दांतों को सड़न से बचाते हैं और हड्डियों को इतना मजबूत बनाते हैं कि बढ़ती उम्र में भी ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना) जैसी बीमारियों का खतरा न के बराबर हो जाता है।
2. प्रोटीन का पावरहाउस
अगर आप जिम जाते हैं या शारीरिक काम ज्यादा करते हैं, तो दूध आपके लिए सबसे बेस्ट नेचुरल सप्लीमेंट है। दूध में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन (केसीन और व्हे प्रोटीन) होता है, जो मांसपेशियों (Muscles) के विकास और उनकी मरम्मत (Repair) के लिए बेहद जरूरी है।
3. अनिद्रा से छुटकारा और सुकून की नींद
क्या आपको रात में नींद आने में परेशानी होती है? तो रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध पीना शुरू करें। दूध में ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) नाम का एमीनो एसिड होता है, जो दिमाग को शांत करता है और सेरोटोनिन व मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाता है, जिससे बहुत गहरी और सुकून की नींद आती है।
4. तनाव और डिप्रेशन को करे कम
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना आम बात है। दूध में मौजूद विटामिन-डी और बी-कॉम्प्लेक्स मस्तिष्क की नसों को आराम देते हैं। काम की थकान के बाद रात में दूध पीने से मानसिक तनाव कम होता है और मूड फ्रेश रहता है।

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
दूध में विटामिन-ए, विटामिन-डी, जिंक और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं। अगर आप दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीते हैं, तो यह शरीर को किसी भी तरह के संक्रमण (Infection) और मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
6. शरीर को दे तुरंत ऊर्जा
जब भी आपको कमजोरी या थकान महसूस हो, एक गिलास हल्का गर्म दूध पी लें। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स और विटामिन्स शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं और सुस्ती को पल भर में गायब कर देते हैं।
7. वजन को नियंत्रित रखने में मददगार
कई लोगों को लगता है कि दूध पीने से मोटापा बढ़ता है, जबकि सच इसके उलट है। दूध पीने के बाद पेट काफी समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग (ज्यादा खाने) से बच जाते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जो फैट बर्न करने में मदद करता है। (वजन घटाने के लिए टोंड या लो-फैट दूध का इस्तेमाल करें)।
8. दिल की सेहत का रखे ख्याल
दूध में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) को नियंत्रित रखने में मदद करता है। सही मात्रा में दूध का सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
9. त्वचा पर लाए प्राकृतिक निखार
दूध सिर्फ पीने के लिए नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी एक बेहतरीन क्लींजर है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को अंदर से साफ करता है। रोज दूध पीने से शरीर के टॉक्सिन्स (विषाक्त पदार्थ) बाहर निकल जाते हैं, जिससे चेहरे पर असमय झुर्रियां नहीं आतीं और नेचुरल ग्लो आता है।
10. पाचन क्रिया को सुधारे (एसिडिटी से राहत)
अगर आपको पेट में जलन या एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो ठंडा दूध आपके लिए दवा की तरह काम करेगा। यह पेट के एसिड को तुरंत शांत करता है। वहीं, रात को गुनगुना दूध पीने से सुबह पेट खुलकर साफ होता है और कब्ज (Constipation) की समस्या दूर होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications