Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
How to Check Adulteration in Milk : आपके दूध में यूरिया तो नही? घर बैठे ऐसे पता लगाने के ये है तरीके
दूध और इसे बने डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल हमारे घरों में रोजाना होता है। सुबह की चाय से लेकर रोटियों में लगाया जाने वाला घी तक में दूध का इस्तेमाल होता है। भारत जैसे भारी जनसंख्या वाले देश में रोजाना दूध की भरपाई करना एक मुश्किल काम है। कई जगह इस आपूर्ति को पूरी करने के लिए मुनाफाखोर मिलावटी दूध बनाकर बेच रहे हैं।
मिलावटी दूध बनाने के लिए कम दूध में भारी मात्रा में यूरिया, डिटर्जेंट, शुगर, साल्ट, फॉर्मेलिन जैस रसायन और चीजों को मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाई जाती है। इसके बाद इसे बेचा जाता है। मिलावटी दूध पीने से तबीयत खराब हो जाती है।

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बताया है कि आप अपने घर में दूध में यूरिया की जांच कैसे कर सकते हैं।
क्या है यूरिया?
यूरिया एक कार्बनिक यौगिक है। इस रंग सफेद होता है और इसका इस्तेमाल फसलों के उत्पादन में किया जाता है। यह एक गंधहीन, जहरीला और बेस्वाद केमिकल है। इसे दूध में मिलाने से दूध का रंग नहीं बदलता है। इसे मिलाने से दूध गाढ़ा हो जाता है। हालांकि आप घर पर अपने दूध में इस जहरीले पदार्थ की जांच कर सकते हैं।
FSSAI ने बताया असली-नकली दूध की पहचान का तरीका
यूरिया के नुकसान
दूध में फैट की मात्रा बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। यूरिया के सेवन से आपकी आंतें खराब हो सकती है। यूरिया मिलावटी दूध पीने से आपको किडनी डिजीज, दिल से जुड़े रोग, अंगों का खराब होना, कम दिखाई देना, कैंसर और यहां कि मौत भी हो सकती है।
खोया बनाकर जांच करें
दूध की शुद्धता का पता लगाने के लिए आप इसका खोया बनाकर भी देख सकते हैं। इसके लिए दूध को 2-3 घंटों तक गैस पर रखकर धीमी आंच पर उबालें। इससे ओरिजनल दूध का खोया काफी सॉफ्ट बनेगा। वहीं अगर दूध मिलावटी होगा, तो खोया काफी ठोस रहेगा।
रंग से पहचानें
असली दूध स्टोर करने पर अपना रंग नहीं बदलता,जबकि नकली दूध कुछ वक्त के बाद पीला पड़ने लगता है। जब हम असली दूध को उबालें तो इसका रंग नहीं बदलता, वहीं नकली दूध उबालने पर पीले रंग का हो जाता है।
गंध से पहचानें
सिंथेटिक दूध की पहचान करने के लिए उसकी गंध से मालूम करें। अगर उसमें साबुन जैसी गंध आती है तो इसका मतलब है कि दूध सिंथेटिक है, जबकि असली दूध में कुछ खास गंध नहीं आती है।
हिलाकर जांच करें
दूध में डिटर्जेंट की मिलावट पहचानने के लिए दूध की 5-10 मिलीग्राम मात्रा किसी कांच की शीशी या टेस्ट-ट्यूब में लेकर जोर-जोर से हिलाने पर यदि झाग बने और देर तक बना रहे तो इसमें डिटर्जेंट मिला है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
