Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
World Mosquito Day 2025: इस मच्छर में है 100 सांपों से भी ज्यादा जहर, हर साल बनता है लाखों मौतों की वजह
World Mosquito Day 2025: हर साल 20 अगस्त को 'वर्ल्ड मच्छर डे' (World Mosquito Day) मनाया जाता है। यह दिन हमें उस छोटे से दिखने वाले कीड़े की याद दिलाता है, जो इंसान के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हुआ है। जी हां, यहां बात हो रही है मच्छर की। देखने में भले ही यह बेहद छोटा हो, लेकिन इसका डंक इतना तेज होता है कि व्यक्ति की आह निकल जाती है। वहीं कुछ मच्छर ऐसे भी होते हैं जो जानलेवा होते हैं। आज वर्ल्ड मच्छर दिवस के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे खतरनाक मच्छर के बारे में। पिद्दी सा दिखने वाला ये मच्छर इतना खतरनाक होता है कि हर साल लाखों लोगों की मौत की वजह बनता है।
आप सोच तो जरूर रहे होंगे कि आखिर वो कौन सा मच्छर है, अब हर कोई जानना चाहता होगा कि कौन सा है वो मच्छर जिससे बचना बहुत जरूरी है। हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण यही बनता है। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी घातक बीमारियों का वाहक यह छोटा जीव "दुनिया का सबसे खतरनाक कीड़ा" कहलाता है। आइए जानते हैं इस मच्छर का नाम।

क्या है इस साल की थीम?
हर साल 20 अगस्त 2025 को वर्ल्ड मच्छर दिवस मनाया जाता है। हर साल इसकी थीम अलग होती है। ऐसे में इस साल की थीम भी बहुत खास है। इस साल की थीम का नाम है "अधिक समतापूर्ण विश्व के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई को तेज करना" (Accelerating the Fight Against Malaria for a More Equitable World)।
कौन सा है दुनिया क सबसे खतरनाक मच्छर?
आपके दिमाग में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक मच्छर? उस मच्छर का नाम है 'एडिस एजिप्टी' जिसके काटने से जीका, डेंगू, येलो बुखार जैसी जानलेवा बीमारी होती है। अगर समय पर इलाज न हो तो ये बीमारियां जानलेवा साबित होती है। हर साल 'एडिस एजिप्टी' मच्छर के काटने से लाखों लोगों की मौत हो जाती है। बच्चे हों या बुजुर्ग हर कोई इस मच्छर की वजह से काल के गाल में समा जाते हैं।

पहली बार कहां पनपा था ये मच्छर?
कम ही लोगों को पता होगा कि 'एडिस एजिप्टी' नाम का मच्छर जो कई बीमारियों की वजह है सबसे पहले अफ्रीका में पनपा था। हालांकि आज दुनियाभर में इस मच्छर की तादाद बढ़ गई है। भारत में तो हर साल लाखों लोग इस मच्छर के काटने मर जाते हैं। हालांकि समय रहते इलाज हो जाए तो जान बचाई जा सकती है, लेकिन जरा सी लापरवाही मौत का कारण बन सकती है।
ये भी हैं दुनिया के सबसे खतरनाक मच्छर
'एडिस एजिप्टी' मच्छर के बारे में तो आपने जान ही लिया है, इसके अलावा और भी मच्छर हैं जो बहुत खतरनाक हैं और जानलेवा साबित हो सकते हैं। इन मच्छरों में एनाफिलीज मच्छर जो मलेरिया फैलाता है। क्यूलेक्स मच्छर जो जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियां फैलाता है। ये मच्छर बारिश के मौसम में ज्यादा पनप जाते हैं।
मच्छरों से बचाव के उपाय
आसपास पानी जमा न होने दें।
मच्छरदानी और रिपेलेंट का प्रयोग करें।
कूलर, टैंक और गमलों का पानी समय-समय पर बदलें।
पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
डेंगू-मलेरिया जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications