Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
World No Tobacco Day 2026: धूम्रपान दुनिया भर में रोकी जा सकने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। सिगरेट, बीड़ी, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सिगरेट और बीड़ी की लत से जूझ रहे हैं। लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक करने और तंबाकू से दूर रहने का संदेश देने के लिए हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। आइए, जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और 2026 की थीम के बारे में -

विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता है। वर्ष 1988 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मई के अंतिम दिन को इस जागरूकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। तब से हर वर्ष इस दिन तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस की शुरुआत कब हुई?
तंबाकू के बढ़ते सेवन और इससे होने वाली मौतों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्ष 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की पहल की थी। इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक करना था। इसके बाद वर्ष 1988 में पहली बार इस दिवस का आयोजन किया गया और तब से हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में तंबाकू नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 की थीम
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्ष 2026 के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम "आकर्षण के पीछे छिपे सच को उजागर करना और निकोटिन व तंबाकू की लत का मुकाबला करना" रखी है। इस थीम का उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को यह समझाना है कि तंबाकू और निकोटिन उत्पादों को आकर्षक पैकेजिंग, फ्लेवर और विज्ञापनों के जरिए लोकप्रिय बनाने की कोशिश की जाती है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को इन खतरों के प्रति जागरूक करने और तंबाकू की लत से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
