Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
World Oral Health Day 2023: खराब ओरल हेल्थ के कारण हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
हर साल 20 मार्च को दुनिया भर में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाते हैं। जिसमें दुनियाभर के लोगों को ओरल हेल्थ के महत्व को लेकर जागरूक किया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को अच्छे ओरल हेल्थ के बारे में बताना, दांतों की देखभाल करने और दंतों से जुड़ी समस्याओं से बचने के तरीके के बारे में बताया जाता है।
खराब ओरल हेल्थ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने ओरल हेल्थ की अच्छी तरह से देखभाल करें। आप रेगुलर चेकअप के लिए अपने डेंटिस्ट के पास जाएं। लेकिन इससे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आपके खराब ओरल हेल्थ से जुड़े जोखिम कारक क्या हैं।

1. दिल की बीमारी
दिल से जुड़ी बीमारी मुंह में ब्लड सेल्स से जुड़ी होती है। प्लाक में बैक्टीरिया ब्लड सेल्स को प्रभावित कर सकता है, इसलिए आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आपके ओरल हेल्थ के साफ-सफाई का अच्छे से ध्यान रखा जाए।
2. टाइप 2 डायबिटीज
टाइप 2 डायबिटीज वालों के लिए खराब ओरल हेल्थ का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। खराब ओरल हेल्थ आप में डायबिटीज और कई ओरल बीमारियों जैसे मसूड़े की सूजन और पेरियोडोंटल बीमारी का जोखिम बढ़ा देता है।
3. आंखों से जुड़ी समस्या
खराब ओरल स्वास्थ्य आंखों को प्रभावित कर सकता है जिसके परिणामस्वरूप आपको आंखों से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने दंतों को डेंटिस्ट से रेगुलर चेक करवाएं।
4. सांस से जुड़ी समस्या
खराब ओरल हेल्थ ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और यहां तक कि फेफड़ों के कैंसर जैसे सांस संबंधित बीमारियों का कारण बन सकती है। अगर आप सांस लेने में कठिनाई या सीने में दर्द जैसे किसी भी लक्षण का अनुभव करना शुरू करते हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
5. मुंह का कैंसर
ओरल हेल्थ खराब होने के कारण आपको ओरल कैंसर भी हो सकता है। इसलिए अच्छी डाइट के साथ आप रोजाना ब्रश, फ्लॉस और कुल्ला करने की पूरी कोशिश करें।
6. डिप्रेशन
ओरल हेल्थ मसूड़ों की बीमारी, हमारे मूड और भावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। मसूड़ों के साथ-साथ दांतों में सूजन के परिणामस्वरूप दर्द ज्यादा हो सकता है, जिससे सिरदर्द और थकान जैसी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।
7. अनहेल्दी डाइट
चीनी और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर डाइट आपके मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा दे सकता है, जिससे दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी हो सकती है।
8. धूम्रपान और तम्बाकू
तम्बाकू के उपयोग से दांतों में दाग धब्बे पड़ सकते हैं। इससे आपको सांसों में बदबू की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है जो मसूड़ों की बीमारी और मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ देता है।
9. दवाएं
कुछ दवाएं आपके मुंह को ड्राई कर सकती हैं, जिससे मुंह से ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
10. जेनेटिक
कुछ लोगों को जेनेटिक कारणों से भी ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
