Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
World Oral Health Day 2026: हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे (World Oral Health Day) मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को दांतों और मुंह की साफ-सफाई और सेहत के प्रति जागरूक करना है। समग्र शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए मुंह का स्वस्थ्य होना बहुत जरूरी है। ओरल हेल्थ डे मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल को प्राथमिकता देने और ओरल डिजीज को रोकने के महत्व को उजागर करता है। वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के खास मौके हम आपको बताने जा रहे हैं, इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व के बारे में।

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का इतिहास (World Oral Health Day History)
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे की शुरुआत लोगों को दांतों और मुंह की सफाई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गई थी। इस दिन को मनाने का विचार सबसे पहले एफडीआई वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन ने साल 2011 में अपनी वर्ल्ड डेंटल कांग्रेस के दौरान रखा था। इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने समर्थन दिया।
इसके बाद 20 मार्च 2013 को पहली बार वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया। तब से हर साल यह दिन दुनियाभर में मनाया जाता है, जहां लोगों को ओरल हेल्थ के महत्व और सही हाइजिन अपनाने के बारे में जानकारी दी जाती है। धीरे-धीरे यह दिन एक वैश्विक अभियान बन गया है, जिसका मकसद हर व्यक्ति को स्वस्थ और बेहतर जीवन के लिए जागरूक करना है।
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का महत्व (Importance of World Oral Health Day)
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का उद्देश्य लोगों को रोज़मर्रा की सही आदतों के जरिए दांतों और मुंह को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान में आसान लेकिन जरूरी बातों पर जोर दिया जाता है, जैसे दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करना, समय-समय पर फ्लॉस करना और नियमित रूप से दंत चिकित्सक से जांच करवाना। इन आदतों को अपनाने से दांतों में कीड़ा लगना, मसूड़ों की सूजन और अन्य मुंह से जुड़ी समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। साथ ही, अच्छी ओरल हेल्थ से न सिर्फ मुस्कान बेहतर होती है बल्कि पूरी सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे 2026 की थीम (World Oral Health Day 2026 Theme)
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे 2026 की थीम "A Happy Mouth is a Happy Life" रखी गई है। इस थीम के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि मुंह और दांतों की अच्छी सेहत हमारे पूरे जीवन पर असर डालती है। एक स्वस्थ मुंह व्यक्ति को सही तरीके से खाने, साफ बोलने और आत्मविश्वास के साथ मुस्कुराने में मदद करता है। साथ ही यह कई बीमारियों से बचाने में भी अहम भूमिका निभाता है। इस साल की थीम खास तौर पर इस बात पर जोर देती है कि हर उम्र में ओरल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि अच्छी आदतें ही स्वस्थ और खुशहाल जीवन की नींव बनती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications