Latest Updates
-
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें
World Polio Day 2025: पोलियो पर अंतिम वार, दो बूंद से बदल रही है दुनिया... जैसे प्रेरणादायक संदेशों से फैलाएं
World Polio Day 2025 Awareness Messages: हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) मनाया जाता है, ताकि दुनिया को यह याद दिलाया जा सके कि पोलियो अब भी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन हमारी कोशिशें इसे इतिहास बना सकती हैं। "दो बूंद हर बार" का यह अभियान न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और जागरूकता की पहचान बन चुका है। इन दो बूंदों में सिर्फ दवा नहीं, बल्कि हर बच्चे की सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य की आशा छिपी है। पोलियो जैसी बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए आवश्यक है कि हर अभिभावक, हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करे।
वर्ल्ड पोलियो डे (World Polio Day 2025) का संदेश साफ है कि "छोटी सी दो बूंद, बड़ी जीत की शुरुआत"। आइए, इस अभियान को प्रेरणादायक संदेशों, जागरूकता पोस्ट और अपने प्रयासों से और मजबूत बनाएं और जानते हैं इस दिन को मनाने का उद्देश्य।

24 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day)?
विश्व पोलियो दिवस हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है क्योंकि यह दिन पोलियो वैक्सीन के जनक डॉ. जोनास सॉल्क (Dr. Jonas Salk) का जन्मदिन है। डॉ. सॉल्क ने ही सबसे पहले पोलियो से बचाव की वैक्सीन (Polio Vaccine) विकसित की थी, जिसने पूरी दुनिया में लाखों बच्चों की जान बचाई और पोलियो को समाप्त करने की दिशा में पहला बड़ा कदम रखा। साथ ही ये दिन उन लोगों के सम्मान का भी है जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया जैसे स्वास्थ्यकर्मि और संगठन (जैसे WHO, UNICEF, Rotary International)। इसके अलावा समाज को यह याद दिलाना कि पोलियो अब खत्म होने के कगार पर है, लेकिन सतर्कता और निरंतर प्रयास जरूरी हैं।
पोलियो डे पर जागरूकता फैलाने वाले संदेश
दो बूंद हर बार, पोलियो से बचाव बार-बार।
पोलियो मिटाओ, स्वस्थ भारत बनाओ।
हर बच्चे को मिले ये वरदान - पोलियो से रहे सदा सुरक्षित जान।
एक कदम स्वास्थ्य की ओर, दो बूंद से करो शुरुआत।
पोलियो मुक्त भारत हमारा सपना, हर बच्चे तक पहुंचे वैक्सीन अपना।
छोटी सी दो बूंद, बड़ी है इनकी ताकत।
हर बच्चे का अधिकार - पोलियो मुक्त जीवन और प्यार।
World Polio Day पर वादा करें - कोई बच्चा न छूटे अभियान से।
टीका है सुरक्षा कवच, लगवाएं बिना हिचकिचाहट।
दो बूंद से बनाओ भविष्य मजबूत।
हर बूंद में है उम्मीद - पोलियो को करें पूरी तरह खत्म।
बच्चे मुस्कुराएं, पोलियो को हराएं।
स्वस्थ बचपन, सुरक्षित भविष्य - यही है पोलियो अभियान का मिशन।
पोलियो के खिलाफ हर कदम जरूरी, दो बूंद है सबसे बड़ी दूरी।
हर घर पहुंचे पोलियो की वैक्सीन, तभी बनेगा भारत स्वच्छ और हसीन।
एक टीका, लाखों खुशियां - पोलियो का नामोनिशान मिटाएं।
दो बूंद जिंदगी की, हर बच्चे की सुरक्षा की।
आज टीका, कल मुस्कान - पोलियो मुक्त हो देश महान।
जागरूक बनो, दूसरों को बताओ - पोलियो से बचाव आसान बनाओ।
छोटा कदम, बड़ा बदलाव - पोलियो खत्म करने का यही है आगाज़।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications