Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
मांस-मच्छी से 100 गुना ज्यादा है इस पहाड़ी दाल में प्रोटीन, चरक संहिता में भी है इसके गुणों का बखान
Gahat Ki Dal Khane ke Fayde : उत्तराखंड में सर्दियों में मुख्य रूप से खाई जाने वाली पहाड़ी गहत की दाल कई पोषक तत्वों का खजाना है। इसके अलावा ये दाल ठंड में शरीर को गर्म रखने का काम भी करता है। यह ठंड के मौसम में उत्तराखंड का प्रमुख भोजन में से एक है। सर्दियों में गहत की दाल और भात जिसे रस भात कहा जाता है, खाया जाता है।
गहत की दाल के गुणों का जिक्र चरक संहिता में भी किया गया है, जहां इसे सर्दी-जुकाम और सांस संबंधित बीमारियों में भी लाभदायक बताया गया है। इसमें भरपूर प्रोटीन होने की वजह से यह शरीर को ताकत देने का काम भी करती है।

आइए जानते हैं World Pulses Day के मौके पर गहत के दाल खाने के फायदे।
गहत की दाल में मौजूद पोषक तत्व
ऊर्जा
जल
प्रोटीन
मिनरल्स
फाइबर
कैल्शियम
आयरन
कार्बोहाइड्रेट
फास्फोरस
जाड़े से बचाएं
पहाड़ में सर्द मौसम में गहत की दाल लजीज मानी जाती है। प्रोटीन तत्व की अधिकता से यह दाल शरीर को ऊर्जा देती है। खरीफ की फसल में शुमार इस गर्म तासीर वाली गहत की दाल को पहाड़ों में शीतकाल में ज्यादा सेवन किया जाता है।
वजन घटाए गहत की दाल
अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो आप गहत की दाल का सेवन कर सकते हैं। इस दाल में खूब फाइबर होता है। जो भूख को कम कर वजन घटाने में मदद करता है। आप चाहें तो वजन घटाने के लिए गहत की दाल का सूप भी पी सकते हैं।
डायबिटीज में लाभदायक
गहत की दाल में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है, जो मुधमेह के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकती है। गहत की दाल टाइप 2 डायबिटीज में आराम दिलाता है। यह कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करके इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।
किडनी स्टोन में फायदेमंद
किडनी स्टोन की समस्या से परेशान लोगों को सर्दी में गहत की दाल का सेवन जरुर करना चाहिए। गहत की दाल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है, साथ ही यह शरीर से गंदगी बाहर निकालने वाले गुणों से भी समृद्ध होती है। इसलिए किडनी से पथरी को बाहर निकालने में मदद करता है। गहत की दाल मूत्रवर्धक यानी पेशाब को बढ़ावा देने का कार्य करती है। इसे खाने से पेशाब के माध्यम से किडनी स्टोन निकालने में मदद मिलती है।
कब्ज से राहत दिलाए
गहत की दाल में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है, जिससे आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। फाइबर मल को मुलायम बनाता है और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।
डायरिया या दस्त ठीक करे
गहत की दाल में फ्लेवोनॉइड जैसे तत्वों से भरपूर होती हैं, यह एंटी डायरिया के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही गहत की दाल में फाइबर भी होता है, जो डायरिया से निजात दिलाने में मदद कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications