Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
World Suicide Prevention Day 2026: हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य आत्महत्या रोकने के तरीकों को लेकर लोगों को जागरूक करना और मानसिक परेशानी से गुजर रहे लोगों तक मदद पहुंचाने पर जोर देना है। कई बार किसी व्यक्ति के व्यवहार में आने वाले बदलाव या उसके संकेतों को समय रहते समझ लिया जाए तो उसे सही मदद दी जा सकती है। आइए, जानते हैं विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में -

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की शुरुआत कैसे हुई?
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाने की शुरुआत 10 सितंबर 2003 को हुई थी। इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मिलकर इसकी शुरुआत की थी। इसका मुख्य संदेश था कि आत्महत्या को रोका जा सकता है और समय पर मदद मिलने से किसी की जान बचाई जा सकती है। पहली बार इस दिवस को मनाने के बाद इसे आगे भी जारी रखने का फैसला लिया गया। साल 2004 में WHO ने इस आयोजन को फिर से सह-प्रायोजित किया, जिसके बाद 10 सितंबर को हर साल यह दिवस मनाया जाने लगा। IASP आज भी 60 से ज्यादा देशों में इस दिन से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है।
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का महत्व
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का मकसद लोगों को आत्महत्या रोकने और मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों की मदद करने के बारे में जागरूक करना है। कई बार किसी व्यक्ति की परेशानी को समय रहते समझकर और उससे बात करके उसे जरूरी मदद तक पहुंचाया जा सकता है। ऐसे लोगों को अकेला छोड़ने के बजाय उनकी बात सुनना और जरूरत पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लेना जरूरी है।
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2026 की थीम
साल 2026 में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की थीम "Changing the Narrative on Suicide" रखी गई है। आसान शब्दों में इसका मतलब है कि आत्महत्या को लेकर लोगों की सोच और बातचीत का तरीका बदला जाए। इस थीम के जरिए लोगों को चुप रहने के बजाय खुलकर बात करने, एक-दूसरे को समझने और जरूरत के समय मदद देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
