Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
World TB Day 2024 : ब्रेस्टफीड करवाने से बच्चे को हो सकता टीबी, जानें टीबी से जुड़े मिथक और सच
World Tuberculosis Day 2024 : हर साल 24 मार्च को इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वर्ल्ड टीबी डे या विश्व क्षय दिवस मनाया जाता है। अगर टीबी के प्रति लापरवाही बरती गई तो यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है।
कई लोगों को इस बीमारी को लेकर जागरुकता की कमी है तो मसलन लोग इसे लेकर कई भ्रांतिया पाले हुए हैं जैसे कि टीबी छूने से फैल सकता है। वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर हम आपको टीबी से जुड़े कुछ मिथक और उनसे जुड़े सच बता रहा हैं जो आपके अंदर बसी गलतफहमियों को दूर करेंगे।

Myth 1: टीबी होने पर संक्रमित मां बच्चे को ब्रेस्टफीड नहीं करा सकती है?
Fact : यह सच नहीं है। टीबी की दवाएं पूरी तरह सुरक्षित होती है। मां बच्चें को दूध पिलाती है तो उससे बच्चे को कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।
Myth 2 : टीबी एक जेनेटिक बीमारी है?
Fact : यह एक जेनेटिक बीमारी नहीं है। टीबी का बैक्टीरिया तब संक्रमित करता है जब इम्यूनिटी कम होती है। इसलिए खानपान में पोषक तत्वों की कमी न होने दें। टीबी से बचने के लिए बच्चो को शुरुआती स्तर पर पोषक तत्व आहार में दें।
Myth 3 : ब्लड टेस्ट से टीबी का पता लग सकता है?
Fact : ये सरासर गलत है। क्योंकि टीबी का असर सिर्फ फेफड़ों पर ही नहीं दूसरे अंगों पर भी दिखता है, जैसे बाल और नाखून। टीबी की जांच के लिए लंग टीबी टेस्ट, बायोप्सी, सीटी स्कैन और एमआरआई कराया जाता है।
Myth 4: टीबी सिर्फ गरीबी से जूझ रहे लोगों को होती है?
Fact : यह सच नहीं है। टीबी किसी भी इंसान को खानपान और हाई प्रोटीन, न्यूट्रीशियंस की कमी के वजह से होता है। खानपान में न्यूट्रिशन की कमी को पूरा कर आप टीबी की चपेट में आने से बच सकते हैं।
Myth 5 : हाथ मिलाने से भी टीबी फैल सकता है?
Fact : ये लोगों में सबसे बड़ा मिथक है। टीबी एक गंभीर बीमारी है संक्रामक बीमारी है। यह छूने से नहीं फैलती है। संक्रमित व्यक्ति के मुंह से निकली लार की बूंदों में टीबी के बैक्टीरिया होते हैं जो संक्रमण फैलाते हैं। टीबी के मरीज के मुंह से निकलने वाले बैक्टीरिया के संपर्क में आने से अन्य व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
